धनसार में प्रतिमा विसर्जन में फायरिंग, पुलिस पर पथराव, एएसआइ का सिर फटा

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में फायरिंग के बाद पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव में एसआइ की सिर फट गया। एक जवान चोटिल भी हुआ है। मामला धमसार थाना क्षेत्र का है।

By Edited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 11:16 PM (IST)
धनसार में प्रतिमा विसर्जन में फायरिंग, पुलिस पर पथराव, एएसआइ का सिर फटा
धनसार में प्रतिमा विसर्जन में फायरिंग, पुलिस पर पथराव, एएसआइ का सिर फटा

संस, धनसार: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में फायरिंग के बाद पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव में एसआइ की सिर फट गया। एक जवान चोटिल भी हुआ है। मामला धमसार थाना क्षेत्र का है।
मंगलवार की रात करीब आठ बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान पिस्टल लेकर नाचने और फायरिंग की सूचना पर धनसार पुलिस नई दिल्ली मुहल्ला पहुंची। यहां पुलिस ने विसर्जन के दौरान चिड़िया मारने वाले बंदूक लेकर नाच रहे बबलू अंसारी को धर दबोचा। उसे पुलिस ने गश्ती वाहन पर बैठा लिया। इसके बाद देखते ही देखते विसर्जन मे शामिल भीड़ उग्र हो गई। पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ ने पुलिस को बहुत दूर तक खदेड़ दिया। आरक्षियों ने थाना प्रभारी योगेंद्र यादव पासवान को किसी तरह दूसरी बाइक पर बैठाकर उन्हें वहां से बाहर निकालकर बचाया। इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों की ओर से पथराव में एसआइ विनोद सिंह का सिर फट गया। परवेज नामक आरक्षी भी चोटिल हो गया।
बाद में महावीर नगर झोपड़पट्टी धनसार की दर्जनों महिलाएं धनसार थाना पहुंचकर बबलू को छोड़ने की जिद करने लगीं। महिलाओं का कहना था कि बबलू पिस्टल लेकर नहीं, चिड़िया मारनेवाली बंदूक लेकर नाच रहा था। उसे छोड़ा जाए। पुलिस ने किसी तरह समझाकर महिलाओं व लोगों को शांत कर भेज दिया। वहीं पुलिस ने जख्मी एसआइ का इलाज जोड़ाफाटक के एक नर्सिग होम में कराया। विवाद के बाद धनसार के अलावा बैंक मोड़ व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
यह है मामला: महावीर नगर झोपड़पट्टी के दर्जनों लोग रात में मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन करने नई दिल्ली तालाब जा रहे थे। किसी ने धनसार पुलिस को सूचना कर दी कि कुछ युवक पिस्टल लेकर मूर्ति विसर्जन में फायरिंग कर नाच रहे हैं। सूचना के बाद धनसार थाना के प्रभारी योगेंद्र पासवान, एसआइ विनोद सिंह, आरक्षी शमशेर सिंह, परवेज, संतोष, सुनील सहित आठ पुलिसकर्मी नई दिल्ली पहुंचे। पुलिस ने देखा कि बबलू अंसारी भीड़ में बंदूक हवा में लहराते हुए नाच रहा है। उसे दो आरक्षियों ने धर दबोचा। उसकी पिटाई करते हुए गश्ती वाहन में बैठा लिया। यह देख भीड़ उग्र हो गई। पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस को बजरंगबली मंदिर धनसार तक खदेड़ दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

"मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर एसआइ विनोद सिंह का सिर फोड़ दिया है। पुलिस पर पथराव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।"
- योगेंद्र पासवान, धनसार थाना प्रभारी

chat bot
आपका साथी