BCCL: स्टाफ को-आर्डिनेशन ने पूर्व अधिकारियों को सम्मानित किया, प्रबंधन-कर्मचारियों के संबंध पर जोर

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के पूर्व महा प्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध अरुण कुमार दूबे एवं उप महा प्रबंधक कर्मचारी स्थापना बी सिंह का स्टाफ को-आर्डिनेशन ने सम्मानित किया। दूबे 30 नवंबर 2020 जबकि सिंह 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत हुए थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 08:29 AM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 08:29 AM (IST)
BCCL: स्टाफ को-आर्डिनेशन ने पूर्व अधिकारियों को सम्मानित किया, प्रबंधन-कर्मचारियों के संबंध पर जोर
अरुण कुमार दूबे एवं बी सिंह को स्टाफ को-आर्डिनेशन ने सम्मानित किया ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के पूर्व महा प्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध अरुण कुमार  दूबे एवं उप महा प्रबंधक कर्मचारी  स्थापना बी सिंह का स्टाफ को-आर्डिनेशन ने सम्मानित किया। दूबे 30 नवंबर 2020 जबकि सिंह 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत हुए थे। रीक्रीएशन क्लब मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोनों अधिकरियों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित करते हुए संगठन के महामंत्री उदय कुमार सिंह ने दोनों ही अधिकारियों के सपरिवार मंगलमय एवं स्वस्थय जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि इन दोनों ही अधिकारियों ने कम्पनी में अपने कुशल कार्यशैली एवं श्रमिकों के हित में जो कार्य किया तथा सभी से जो आत्मीय संबंध के उच्चतम मानदण्ड स्थापित किया वो वर्तमान के अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। क्यूंकि ये दोनों अधिकारी अपने कर्मचारियों एवं कम्पनी के सभी कामगारों के साथ पारिवारिक संबंध जैसा व्यवहार एवं संवाद करते थे। साथ ही उनकी समस्याओं के निदान की दिशा में उचित कार्यवाई करते थे। इन दोनों के बिना बीसीसीएल के कार्मिक विभाग में शून्यता एवं शिथिलता आने की आशंका है। हालांकी इन दोनों अधिकारियों ने अपने मातहत कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को निपुण बनाया है। इससे कार्मिक विभाग सुचारु ढंग से पूर्ववत कर्मियों की समस्याओं का निदान कर पाएगा ऐसी उम्मीद है।

सम्मान समारोह में स्टाफ कॉर्डिनेशन के महामंत्री उदय कुमार सिंह के अलावे राजीव बोस, जितेन्द्र महतो, पिन्टू घोष, दीपक सरकार, डीएनसिंह, महेन्द्र सिंह, अरविन्द कुमार, आशीष सिंह, राणा राजेश सिंह, सुकान्त नायक, भोला बनर्जी इत्यादि के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी