विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojpuri: ले लो पुदीना, ले लो पुदीना... इस गाने ने पार किए 250 मिलियन व्यूज, पवन सिंह बने ग्लोबल स्टार

By MritunjayEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 04:05 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 10:04 PM (IST)

झारखंड बिहार और यूपी के पूर्वांचल में जहां चले जाइए शादी-ब्याह के इस जीजन में ले लो पुदीना.. खूब बज रहा है। इसे बजाने की बार-बार डिमांड हो रही है। लालीपप लागेल... गीत ने पवन सिंह को भोजपुरी का सुपर स्टार बनाया तो ले लो पुदीना... ने ग्लोबल स्टार।

ले ले पुदीना... ले लो पुदीना... एलबल के एक दृश्य में पवन सिंह ( फोटो साैजन्य)।
ले ले पुदीना... ले लो पुदीना... एलबल के एक दृश्य में पवन सिंह ( फोटो साैजन्य)।

जागरण संवादददाता, धनबाद। साल 2008 की बात है। भोजपुरी गायक पवन सिंह का एक एलबम आया था-'लालीपप लागेलू'। इसका एक गीत-'तू लगावेलू जब लिपिस्टक, हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट, जिला टाप लागेलू...' ने तहलका मचा दिया। इसी गीत ने पवन सिंह को भोजपुरी का रातों रात सुपर स्टार बना दिया था। यह गीत आज भी इस गाने का क्रेज ऐसा हुआ है कि इस गाने को आज करीब-करीब हर शादी, पार्टी या अन्य कार्यक्रम में जरूर बजाया जाता है। अब बात करते हैं-'ले लो पुदीना... ' की। झारखंड, बिहार और यूपी के पूर्वांचल में जहां चले जाइए, शादी-ब्याह के इस जीजन में 'ले लो पुदीना.. ' खूब बज रहा है। इसे बजाने की बार-बार डिमांड हो रही है। लालीपप लागेल... गीत ने पवन सिंह को भोजपुरी का सुपर स्टार बनाया था तो 'ले लो पुदीना...' ने ग्लोबल स्टार बना दिया है। पिछले सप्ताह ग्लोबल स्तर पर बजने वाले गीतों में 'ले लो पुदीना...' दूसरे नंबर पर रहा है। इस गीत में पवन सिंहं के साथ भोजपुरी की स्टार गायिका अनुपमा यादव ने स्वर दिया है। 

सात समंदर पार दिख रहा जलवा

ले लो पुदीना गीत के कारण भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह को सात समंदर पार जलवा दिख रहा है। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का खूब दिल जीता है, लेकिन उनकी आवाज के भी काफी दीवाने हैं। पावर स्टार पवन सिंह का जलवा सिर्फ नेशनल नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि पिछले हफ्ते पवन सिंह को सबसे ज्यादा सुनने वाले सिंगर में शुमार किया गया है। अपनी सिंगिंग के दम पर उन्होंने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है। जबकि ग्लोबल स्तर पर उन्होंने अपनी सिंगिंग के लिए दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

पुदीना से मिली नंबर वन की रैंकिंग

हर हफ्ते यूट्यूब एक वीकली रिपोर्ट निकालता है। जिसमें कौन से सिंगर का कितना गाना चला है ये बताया जाता है। इस हफ्ते पवन सिंह का गाना ले लो पुदीना... बीते हफ्ते भारत में सबसे अधिक सुना जाने वाला गाना है। पवन सिंह ने जहां ग्लोबल स्तर पर दूसरे स्तर पर रहे तो वहीं भोजपुरी के अन्य सिंगर्स को यूट्यूब में टॉप 10 में भी जगह नहीं मिली। पवन सिंह का पुदीना ए हसीना का गाना ग्लोबली स्तर पर खूब सुना जा रहा है, इसलिए ही उनकी रैंकिंग ग्लोबल मार्किट में दूसरे नंबर पर हैं। उनका गाना सिर्फ भारत में ही नहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी धमाल मचा रहा है। पवन सिंह के गाने को बीते हफ्ते काफी सुना गया है। ये गाना 100 मिलियन क्लब क्रॉस कर चुका है और 287 मिलियन व्यूज उनके इस गाने को मिले हैं। पवन सिंह के इस गाने पर लोग खूब रील बना रहे हैं और 5 लाख से अधिक इस गाने पर रील्स बन चुकी हैं। ये रिकॉर्ड सबसे अधिक है। उनकी इस सफलता पर प्रशंसक उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।