मानसून की तैयारियों में लापरवाही बरतने पर छह अधिकारियों को शोकॉज Dhanbad News

मानसून की पहली बारिश 28 जून को हुई। इस बारिश ने बीसीसीएल की ओर से ब्लॉक चार में की गई तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण एक शॉवेल मशीन व डंपर धंस गया।

By Deepak PandeyEdited By: Publish:Fri, 05 Jul 2019 12:56 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jul 2019 12:56 PM (IST)
मानसून की तैयारियों में लापरवाही बरतने पर छह अधिकारियों को शोकॉज Dhanbad News
मानसून की तैयारियों में लापरवाही बरतने पर छह अधिकारियों को शोकॉज Dhanbad News

आशीष अंबष्ठ, धनबाद: मानसून की पहली बारिश 28 जून को हुई। इस बारिश ने बीसीसीएल की ओर से ब्लॉक चार में की गई तैयारियों की पोल खोलकर रख दी । इस एरिया की एबी ओपनकास्ट परियोजना में बारिश के कारण एक शॉवेल मशीन व डंपर धंस गया। इस घटना को बीसीसीएल के आला अधिकारियों ने गंभीर मानते हुए जांच के बाद छह अधिकारियों को शोकॉज किया है।

गुरुवार को मुख्यालय में तैनात चीफ मैनेजर माइनिंग सह नोडल अफसर, सेफ्टी अफसर, एरिया मैनेजर सिविल, परियोजना प्रमुख, प्रबंधक, कोलियरी अभियंता को शॉकॉज किया है। बुधवार को हुई अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय हुआ। इस मामले की जांच जीएम माइनिंग बीके सिन्हा ने की थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में मानसून की तैयारियों में हुई कई तरह की खामियों का जिक्र किया है। इसके लिए इन अधिकारियों पर जवाबदेही तय की है। इस रिपोर्ट पर तकनीकी निदेशक प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग राकेश कुमार ने कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी है। मुख्यालय की ओर से शुरू हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों पर ये हैं आरोप :

- मिलन साहा, प्रोजेक्ट अफसर: कर्मियों को खदान में मानसून की स्थिति पर नजर रखने को तैनात नहीं किया, न ही गंभीरता से मानसून की तैयारियां कीं।

- सुमन कुमार, कोलियरी इंजीनियर : जमुनिया सेक्शन में मोटर पंप फेल पाया गया था। जबकि मोटर पंप को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी उनकी थी।

- एसडी ध्रुव, चीफ मैनेजर माइनिंग सह नोडल अधिकारी, आइएसओ मुख्यालय : मानसून की तैयारी को लेकर गंभीरता नहीं बरती, न ही नियमित निरीक्षण किया।

- कुंदन कुमार, एरिया मैनेजर सिविल : ड्रेन की सफाई पर नहीं दिया ध्यान।

- अरविंद कुमार, मैनेजर एबी ओसीपी : खदान का नियमित नहीं किया निरीक्षण।

- डी हाजरा, एरिया सेफ्टी अफसर : खदान का निरीक्षण नहीं किया। मानसून की तैयारी को लेकर गंभीरता नहीं बरती।

"काम के प्रति सभी को सजग रहना होगा। लापरवाही बरदाश्त नहीं करेंगे। संसाधन देने के बाद भी गंभीरता नहीं बरती जा रही है। जांच के बाद शोकॉज किया गया है।"

- राकेश कुमार, डायरेक्टर टेक्निकल, बीसीसीएल

chat bot
आपका साथी