धनबाद वासियों में गजब का उत्साह, 7 लाख 50 हजार ने किया सूर्य नमस्कार

क्रीड़ा भारती जिला मंत्री सह सूर्य नमस्कार अमृत महोत्सव के संयोजक पप्पू कुमार ने बताया कि धनबाद में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में सभी संप्रदाय एवं आयु वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 03:10 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 03:10 PM (IST)
धनबाद वासियों में गजब का उत्साह, 7 लाख 50 हजार ने किया सूर्य नमस्कार
संप्रदाय एवं आयु वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः  क्रीड़ा भारती के नेतृत्व में आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में देश में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार में धनबाद वासियों में गजब का उत्साह देखा गया। क्रीड़ा भारती जिला मंत्री सह सूर्य नमस्कार अमृत महोत्सव के संयोजक पप्पू कुमार ने बताया कि धनबाद में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में सभी संप्रदाय एवं आयु वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और पहले दिन लगभग 7 लाख 50 हजार सूर्य नमस्कार किए। बताया गया कि महानगर के 115 स्थानों पर 3540 लोग तथा आनलाइन कक्षाओं में लगभग 8 हजार छात्रों, शाखाओं, खेल संगठनों, विभिन्न अपार्टमेंटों व घरों में परिवार सहित धनबाद वासियों ने हजारों की संख्या में सूर्य नमस्कार कर 51लाख के लक्ष्य को आसान बना दिया। साथ ही बताया गया कि 16 से 23 जनवरी तक चलने वाले सूर्य नमस्कार अमृत महोत्सव में पहले दिन धनबाद में लगभग 7 लाख 50 हजार सुर्य नमस्कार किए गए। सूर्य नमस्कार अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए क्रीड़ा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विद्या भारती, वनवासी कल्याण केंद्र, आरोग्य भारती, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा युवा मोर्चा, पतंजलि योग संगठन, गायत्री परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक लगे हुए हैं।

सूर्य नमस्कार अमृत महोत्सव का आयोजन स्थल

शिवकली बस्ताकोला, नन्हे कदम प्ले स्कूल धोवाटांड, विणा बाल विकास विद्यालय, सजावट वाटिका हीरापुर, जगजीवन नगर, कोलाकुसमा मैदान, बाबुडीह शिव मंदिर, संत जेवियर्स पार्क, विद्या मंदिर तेतुलमारी, बुधनी हटिया योग सेंटर, भूली विधा मंदिर, नेहरु पार्क करकेंद, ए टाईप मंदिर पुटकी, पावर हाउस तिलाटांड, दुर्गा नगर कालोनी, तिलाटांड कालोनी मैदान, राजबाड़ी मैदान, जीएनएमहाई स्कूल मैदान, ग्रीन पार्क कतरास, घनुआडीह, चौथाई कुल्ही झरिया, कोयरीबांध मारवाड़ी विद्यालय, बरारी बस्ती, वैष्णवी मंदिर प्रांगण भागा, विद्या मंदिर सिंदरी।

chat bot
आपका साथी