लोदना में गंभीर जल संकट, मचा हाहाकार, प्रबंधन गंभीर नहीं

लोदना कोलियरी इलाके में एक सप्ताह से पिट वाटर की आपूर्ति ठप है। इससे लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। लेकिन कोलियरी प्रबंधन गंभीर नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 06:19 PM (IST)
लोदना में गंभीर जल संकट, मचा हाहाकार, प्रबंधन गंभीर नहीं
लोदना में गंभीर जल संकट, मचा हाहाकार, प्रबंधन गंभीर नहीं

लोदना : लोदना कोलियरी इलाके में एक सप्ताह से पिट वाटर की आपूर्ति ठप है। इससे लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। लेकिन कोलियरी प्रबंधन गंभीर नहीं है। लोगों को हर दिन पानी के दिक्कतों से रूबरू होना पड़ रहा है। पीने के पानी की तो छोड़िए पिटवाटर के लिए भी लोगों को हर दिन दो किलोमीटर दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां के लोग के घरेलू कामकाज पिट वाटर से ही करते हैं। सबमर्सिबल पंप के खराब होने से यहां एक सप्ताह से पिट वाटर की आपूर्ति ठप है। कोलियरी प्रबंधन की ओर से ही क्षेत्र में पिट वाटर की आपूर्ति की जाती है।

जल संकट के कारण साइकिल से डिब्बा में पानी भरकर लाना लोगों की दिनचर्या बन चुकी है। लोदना के लोग पीने का पानी खरीद कर पी रहे हैं। कुछ मोहल्ले में पेयजल का नल लगा है। यहां भी पानी के लिए लोगों को रात में पानी के लिए जागना पड़ता है। क्योंकि लोदना में पीने का पानी का नल रात में ही चलता है। वह भी एक दिन छोड़कर एक दिन बाद चलता है। कोलियरी अधिकारी एम कुंडू का कहना है कि सबमर्सिबल पंप को बनाने के लिए भेजा गया है। जल संकट का समाधान जल्द हो जाएगा। पानी की समस्या से रोजाना जूझ रहे हैं। पीने का पानी तो खरीद कर पी रहे हैं। अब घरेलू काम के लिए भी पानी खरीदना पड़ता है।

- निर्मला देवी, लोदना। पानी की समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। घर के काम के साथ-साथ पानी का भी जुगाड़ करना पड़ता है।

- मंजू देवी, लोदना।

chat bot
आपका साथी