आउटसोर्सिंग से रंगदारी में जुड़ा विकास का नाम

धनबाद अंबिकापुरम निवासी विकास सिंह पर रंगदारी के आरोप पहले भी लगे हैं। बस स्टैंड से वस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 02:31 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 02:31 AM (IST)
आउटसोर्सिंग से रंगदारी में जुड़ा विकास का नाम
आउटसोर्सिंग से रंगदारी में जुड़ा विकास का नाम

धनबाद : अंबिकापुरम निवासी विकास सिंह पर रंगदारी के आरोप पहले भी लगे हैं। बस स्टैंड से वसूली और टेंडर मैनेज कराने तक के उस पर आरोप हैं। रंगदारी के लिए बुंदेला बस संचालक की हत्या में उसका नाम आया था। आउटसोर्सिंग में वर्चस्व के लिए हत्या में पहली बार उसका नाम सामने आया है। विकास सिंह का एक दशक पूर्व जिले के एक चर्चित घराने के सदस्य से भी विवाद हुआ था।

उत्तम व बाबू पर पर दर्ज हैं कई थानों में मुकदमें पुलिस के अनुसार बाबू राजा पर लूट डकैती के 15 मामले बैंकमोड़, बलियापुर, जोड़ापोखर, सिदरी, आसनसोल और पुरुलिया तक के थानों में दर्ज हैं। उत्तम महतो पर भी लूट छिनतई समेत आधा दर्जन आपराधिक मामले सिदरी, बैंकमोड़, आसनसोल में दर्ज हैं।

कुल्टी के शंकर साव ने पहुंचाए थे शूटरों तक हथियार :

पुलिस ने विकास सिंह की तलाश में उसके घर पर छापेमारी की। हालांकि वह नहीं मिला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जमीन कारोबारी समीर मंडल हत्याकांड में भी विकास सिंह ने हथियार सतीश साव को दिए थे। विकास हथियार का कारोबार करता है। बंगाल के कुल्टी के शंकर साव उर्फ शंकर डे, सतीश साव और कृष्णा दास की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस को विश्वास है कि कार से शंकर साव ही शूटरों को हथियार पहुंचाने मटकुरिया गया था। वह सतीश का दोस्त है। सेना का जवान रह चुका है शूटर उत्तम, हुआ था कोर्ट मार्शल :

जासं, धनबाद : भाजपा नेता सतीश सिंह पर गोली चलानेवाला उत्तम सेना में जवान रहा है। एक दशक पूर्व वह बीकानेर में तैनात था। वहां अपने दोस्त के साथ किसी मामले में उसे भीड़ ने घेरा था। तब गोली चला दी थी। उसका कोर्ट मार्शल हुआ था। सेना से बाहर होने के बाद वह अपराध से जुड़ गया। आठ साल पूर्व मुत्थूट फाइनेंस में सोना लूटकांड को अंजाम देने में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसे छह साल की सजा हुई थी। जनवरी में वह जेल से बाद छूटा था।

गौर रवानी के घर सो रहा था हरिकेश :

भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में बैंकमोड़ थाना पुलिस ने उत्तम व बाबू राजा को बतौर शूटर व गौर रवानी तथा हरिकेश प्रसाद पासवान को बलियापुर थाना पुलिस ने आ‌र्म्स एक्ट में जेल भेजा। बुधवार की रात जब पुलिस गौर रवानी के घर पहुंची तब वहां हरिकेश उसी चौकी पर सो रहा था। चौकी पर रखी तकिया के नीचे से पुलिस को पिस्टल भी मिल गया।

chat bot
आपका साथी