टाटा सूमो ने मारी ट्रक में टक्कर, दो जख्मी

तोपचांची : कामता गैरेज के पास शुक्रवार को ¨सहडीह से तोपचांची आ रही टाटा सूमो ने आगे ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 06:17 PM (IST)
टाटा सूमो ने मारी ट्रक में टक्कर, दो जख्मी
टाटा सूमो ने मारी ट्रक में टक्कर, दो जख्मी

तोपचांची : कामता गैरेज के पास शुक्रवार को ¨सहडीह से तोपचांची आ रही टाटा सूमो ने आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सूमो में सवार ¨सहडीह निवासी प्रमोद कुमार महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि मो. कलीम को भी चोट आई है। टक्कर में सूमो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सूमो में फंसे लोगों को निकालकर तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रमोद महतो को गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। कलीम को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया ।

chat bot
आपका साथी