कोष की शोभा बढ़ा रहा फंड, पंचायतों में पसरा अंधेरा Dhanbad News

सभी गांवों को रोशन करने के लिए 14वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को राशि दी गई। इसके अलावा जिला परिषद की ओर से भी एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजन पारित की गई।

By mritunjayEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 10:03 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 11:18 AM (IST)
कोष की शोभा बढ़ा रहा फंड, पंचायतों में पसरा अंधेरा Dhanbad News
कोष की शोभा बढ़ा रहा फंड, पंचायतों में पसरा अंधेरा Dhanbad News

धनबाद, बलवंत कुमार। गांवों को रोशन करने के लिए पंचायतों और जिला परिषद को करीब सवा करोड़ की राशि तो मिल गई, लेकिन अभी तक महज 700 एलईडी स्ट्रीट लाइट ही कुछ गांवों में लग पाई, जबकि जिले के 256 पंचायतों में 43 हजार से अधिक लाईट लगायी जानी थी। इसमें ईईएसएल कंपनी के मैन पावर की कमी और पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों का उदासीन रवैया भी शामिल है।

बताते चलें कि सभी गांवों को रोशन करने के लिए 14वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को राशि दी गई। इसके अलावा जिला परिषद की ओर से भी एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजन पारित की गई। इन दोनों मदों में धनबाद जिले को 1.15 करोड़ रूपये आवंटित कर दिए गए। इसक विपरीत गोविंदपुर और धनबाद प्रखंड को छोड़ शेष आठ प्रखंडों में लाइट लगाने की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई।

बीसीसीएल क्षेत्र को लेकर असमंजस : बीसीसीएल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई थी। हालांकि बाद में इसका समाधान करते हुए सभी पंचायतों में इसे लगाने का आदेश पारित किया गया।

सबसे अधिक राशि टुंडी और बाघमारा को : स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सबसे अधिक राशि टुंडी और बाघमारा प्रखंड को दिया गया है। लेकिन इन दोनों प्रखंडों में भी एक भी लाइट नहीं लगाया गया। टुंडी को 40.88 लाख और बाघमारा को 36.07 लाख रूपये दिए गए हैं।

दो माह के अंदर सभी गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही ईईएसएल कंपनी को मैन पावर बढ़ाते हुए कार्रवाई करनी है। ईईएसएल कंपनी को ही सभी जगह लाइट लगाना है।

- शशि रंजन, उपविकास आयुक्त धनबाद

प्रखंडों में लगने वाले स्ट्रीट लाइट की स्थिति

प्रखंड - पंचायत - लाइट - राशि - लगाया गया

तोपचांची - 28 - 3038 - 5,53,150 - 00

टुंडी - 17 - 4811 - 40,88,500 - 00

पूर्वी टुंडी - 09 - 1081 - 2,40,500 - 00

निरसा - 27 - 3163 - 5,29,100 - 00

गोविंदपुर - 39 - 6875 - 28,86,000 - 531

बाघमारा - 61 - 9793 - 36,07,500 - 00

धनबाद - 12 - 2108 - 19,24,000 - 164

बलियापुर - 23 - 6580 - 4,81,000 - 00

कलियासोल - 20 - 2380 - 4,81,000 - 00

एगारकुंड - 20 - 2242 - 2,40,500 - 00

chat bot
आपका साथी