धूमधाम से मना जलाराम मंदिर का वार्षिकोत्सव

धनबाद : शास्त्री नगर स्थित जलाराम मंदिर का सातवां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 18 Feb 2018 09:34 PM (IST) Updated:Sun, 18 Feb 2018 09:34 PM (IST)
धूमधाम से मना जलाराम मंदिर का वार्षिकोत्सव
धूमधाम से मना जलाराम मंदिर का वार्षिकोत्सव
धनबाद : शास्त्री नगर स्थित जलाराम मंदिर का सातवां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह आठ बजे मुख्य यजमान हिमाशु राठौड़ द्वारा जलाराम बापा की पूजा अर्चना के साथ वार्षिकोत्सव की शुरुआत हुई। मंदिर में स्थापित राम दरबार, शिव दरबार, बजरंगबली व अंबे माता की पूजा की गई। इस अवसर पर जलाराम महिला मंडल द्वारा लक्ष्मी ठक्कर, शोभना ठक्कर के नेतृत्व में भजन-कीर्तन किया गया। महिलाओं ने सोरठ भूमि पावन धाम, विरपुर नामे एनु गाम, प्रगटया तया श्री जय जलाराम, जनसेवानु करवा काम, राजबाई मातानु नाम, प्रधानजी पिता नु नाम जैसे जलाराम के पारंपारिक लोकगीत व भजन पेश किया। इसके बाद जलाराम बापा पर विविध प्रकार के पकवान, मिठाइया, फल, मेवे आदि का अन्नकूट भोग लगाया गया और आरती की गई। आरती के उपरांत धनबाद, झरिया, कतरास से आए सैकड़ों भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जलाराम भक्ति मंडल के अध्यक्ष नितिन भट्ट, सचिव कमलेश त्रिवेदी, किशोर परमार, परेश ठक्कर, भरत दोशी, राजू रावल, किशोर चावड़ा, दिपेश धनानी, हिना सोलंकी, शांता ठक्कर, रेखा धनानी, हर्षा धनानी, धिरीबेन शेठ, योगेश जोशी, वरुण सामराणी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
chat bot
आपका साथी