सत्याग्रह कर आरसीएमएस ने कोल इंडिया के खिलाफ बोला हल्ला

सेवा निर्मित कर्मियों के साथ भी प्रबंधन का भेदभाव है। ग्रेच्यूटी में कटाैती की जा रही है। मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 06:01 PM (IST)
सत्याग्रह कर आरसीएमएस ने कोल इंडिया के खिलाफ बोला हल्ला
सत्याग्रह कर आरसीएमएस ने कोल इंडिया के खिलाफ बोला हल्ला

धनबाद, जेएनएन। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने 35 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन पर सत्याग्रह किया। अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन मजदूरों की सुविधाओं में लगातार कटाैती कर रहा है। मजदूरों को समझाैते के अनुसार लाभ नहीं मिल रहा है। प्रबंधन की कथनी और करनी में अंतर है। 

संघ के महासचिव एके झा ने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा, वेतन समझौते का प्रबंधन अक्षरशः पालन नहीं कर रहा है। सेवा निर्मित कर्मियों के साथ भी प्रबंधन का भेदभाव है। ग्रेच्यूटी में कटाैती की जा रही है। मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। श्रमिकों को आवास की बेहतर सुविधा नहीं दी जा रही है। रिटायर कर्मियों को भुगतान लेने के लिए प्रबंधन दौड़ा रहा है। मेडिकल बेनिफिट की सुविधा नहीं दी जा रही है।नियोजन की प्रक्रिया बंद है।इंटक नेता सुरेश चंद्र झा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कोयला उद्योग का निजीकरण करने का आरोप लगाया है। सत्याग्रह में विरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ,  संतोष महतो,  मिथिलेश सिंह, रामप्रीत यादव, केपी सिंह, सुरेंद्र यादव, रामदेव यादव, पीएम तिवारी, मोउद्दीन अंसारी, संजय सिंह, संगीता तिवारी, कयूम खान आदि मुख्य रूप से शामिल थे। 

chat bot
आपका साथी