उगते सूरज के साथ डूब गया घर का चिराग

धनबाद शुक्रवार सुबह जब लोग उदयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दे रहे थे तभी एक परिवार का चांद डूब रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 06:33 AM (IST)
उगते सूरज के साथ डूब गया घर का चिराग
उगते सूरज के साथ डूब गया घर का चिराग

धनबाद : शुक्रवार सुबह जब लोग उदयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दे रहे थे तभी एक परिवार का चांद डूब रहा था। यह घटना शुक्रवार सुबह रेलवे कॉलोनी के पास स्थित पंपू तालाब में दर्जनों लोगों के आंखों के सामने ही हुई। यहां रांगाटाड़ निवासी उम्र 18 वर्षीय सावन हाड़ी नहाने के दौरान तालाब में डूब गया। शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे सावन अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब पहुंचा था। उस समय तालाब में मौजूद छठव्रती उदयगामी सूर्य को अर्घ देकर घर लौट रहे थे। उसी समय सावन ने अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए छलाग लगा दिया। नहाने के बाद उसके अन्य दोस्त तो बाहर निकल गए लेकिन सावन तालाब की जलकुं भियों के बीच फंस गया। उसने निकलने की पूरी कोशिश की लेकिन डूबता चला गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोग उसे डूबते हुए बेबस होकर देखते रहे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस तो पहुंची लेकिन उनके पास गोताखोर नहीं थे। काफी समय बीतने के बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने घंटों तालाब में मशक्कत कर लगभग 11 बजे सावन का शव बरामद किया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक राज सिन्हा भी पंपू तालाब पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

-----------------

परिवार का इकलौता बेटा था सावन

सावन हाड़ी परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता साधु हाड़ी की मृत्यु पिछले वर्ष बीमारी से हो गई थी। वे रेलवे में सफाई कर्मी थे। उनके स्थान पर सावन की नौकरी अनुकंपा के आधार पर रेलवे में जल्द ही होने वाली थी। नौकरी हो जाने के बाद परिजन सावन की शादी की तैयारी भी कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी