इशारे ही इशारे में पूर्णिमा ने विधायक संजीव पर बोला हमला, कहा-बंद हो हत्या की राजनीति Dhanbad News

पूर्णिमा सिंह ने इशारे ही इशारे में झरिया से भाजपा विधायक संजीव सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हत्या की राजनीति बंद होनी चाहिए।

By Edited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 10:25 AM (IST)
इशारे ही इशारे में पूर्णिमा ने विधायक संजीव पर बोला हमला, कहा-बंद हो हत्या की राजनीति Dhanbad News
इशारे ही इशारे में पूर्णिमा ने विधायक संजीव पर बोला हमला, कहा-बंद हो हत्या की राजनीति Dhanbad News
झरिया, जेएनएन। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर स्व. नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह ने इशारे ही इशारे में झरिया से भाजपा विधायक संजीव सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हत्या की राजनीति बंद होनी चाहिए। मालूम हो कि पूर्णिमा सिंह के पति नीरज सिंह की पत्या का आरोप विधायक संजीव सिंह पर है। इस समय विधायक संजीव सिंह नीरज हत्याकांड में ही जेल में बंद हैं।
लोकशाही मोर्चा की ओर से गुरुवार को बनियाहीर में झारखंड विकास युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। अध्यक्षता समाजसेवी प्रेमबच्चन दास ने की। 21 अगस्त 2018 को दिनदहाड़े रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी सभा में पूर्णिमा सिंह भाग लेने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि धनबाद में उभरती प्रतिभाओं से घबराकर उनकी हत्या कर दी जा रही है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। धनबाद में हत्या की राजनीति बंद होनी चाहिए। प्रेमबच्चन दास ने कहा कि हत्या की राजनीति का विरोध सभी को करना चाहिए। इसके लिए संविधान का ज्ञान होना जरूरी है। इस दौरान दिवंगत पत्रकार तैयब खान व समाजसेवी राजू पांडेय को भी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मनोज सिंह रतन गोप, भोला सिंह, संजय सिंह मुकेश राणा, मुन्ना खान, मोहन चौहान, रानू पांडेय, सुल्तान खान, हकीम अंसारी, गणेश रवानी, अंशुमान ¨सह, प्रीतम रवानी, राज आनंद, अभिनव ¨सह, सकलदेव विश्वकर्मा, रामजी, राजेश, जयहिंद, राजेंद्र, शैलेंद्र आदि थे।
chat bot
आपका साथी