पुलिसकर्मी ने ऑटो सवार छात्रा से की छेड़खानी, जमकर हुई पिटाई

ऑटो पर सवार युवती कुमारधुबी से गलफरबाड़ी जा रही थी। ऑटो में युवती के बहल में गलफरबाड़ी ओपी का मुंशी भी सवार था। इस दाैरान उसने युवती के साथ छेड़खानी की

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 12:27 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 05:27 PM (IST)
पुलिसकर्मी ने ऑटो सवार छात्रा से की छेड़खानी, जमकर हुई पिटाई
पुलिसकर्मी ने ऑटो सवार छात्रा से की छेड़खानी, जमकर हुई पिटाई

कुमारधुबी, जेएनएन। पुलिसकर्मी दिगंबर प्रसाद को ऑटो में सवार छात्रा के साथ छेडखानी करना शनिवार को मंहगा पड़ा। युवती ने चप्पल से पिट डाला। आम लोगों ने भी प्रसाद को नहीं बख्शा। जमकर पिटाई की। हालांकि पुलिसकर्मी होने के कारण भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बचाने का काम किया जिससे जान बची।
क्या है मामला : शनिवार की सुबह गलफरबाड़ी ओपी के मुंशी दिगंबर प्रसाद बाइक से कुमारधुबी बाजार गए थे। वापसी में उसने कुमारधुबी चौक पर अपनी बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद एक ऑटो में सवार छात्रा के बगल में बैठ गया। कुमारधुबी रेलवे पुल पार करते ही छात्रा के साथ मुंशी गलत हरकत करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया। छात्रा ने चप्पल से पिटाई की। पुलिसकर्मी हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगने लगा। इस बीच गलफरबाड़ी मोड़ पर मुंशी उतर गया। छात्रा भी ऑटो से उतर गई और अपने भाई को सूचना दी। सूचना पर भाई अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। सभी ने मिलकर मुंशी की धुनाई की। इस बाबत मुंशी ने बताया कि उस पर जो आरोप लगाया गया है वह गलत है। छात्रा और उसके भाई ने गलत फहमी में पिटाई कर दी। 

मुंशी के साथ मारपीट की घटना घटी है। छेड़खानी की बात सामने आ रही है। हालांकि किसी ने लिखित शिकायत नही दी है। बाबजुद विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी
-जेपीएन सिन्हा, ओपी प्रभारी

मुंशी का पूर्व से ही महिलाओं के प्रति व्यवहार ठीक नही रहा है। उसकी गलत हरकत की शिकायत पहले भी मिली है। आज सार्वजनिक हो गयी। मुंशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
-काकुली मुखर्जी, मुखिया, एग्यारकुंड उत्तर पंचायत 

chat bot
आपका साथी