Republic Day 2020: सिविल कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फहराया तिरंगा, अधिवक्ताओं से की राष्ट्र सेवा की अपील

धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने बार एसोसिएशन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 10:56 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 10:56 AM (IST)
Republic Day 2020: सिविल कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फहराया तिरंगा, अधिवक्ताओं से की राष्ट्र सेवा की अपील
Republic Day 2020: सिविल कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फहराया तिरंगा, अधिवक्ताओं से की राष्ट्र सेवा की अपील

धनबाद , जेएनएन। भारत के 71 वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को सिविल कोर्ट धनबाद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। वहीं धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने बार एसोसिएशन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

बार एसोसिएशन में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी ने कहा कि अधिवक्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका स्वतंत्रता के आंदोलन में रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता देश की अखंडता और राष्ट्र सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करें। आज का दिन हमारे लिए गौरव और स्वाभिमान का दिन है। हमारे शरीर के खून का एक-एक कतरा देश के लिए और अपने कर्तव्य के लिए समर्पित है।

कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्य प्रकाश ने कहा कि हमें हर पल राष्ट्र सेवा के कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। आज का दिन राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का दिन है। इस मौके पर श्रम न्यायालय के न्यायाधीश बीके तिवारी समेत जिले के तमाम न्यायाधीश व अधिवक्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर  बार एसोसिएशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 

chat bot
आपका साथी