Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2020: बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने निकाली प्रभात फेरी, आजाद हिंद फौज के रंग में रंगे नजर आए बच्चे

नेताजी जयंती के मौके पर बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 10:48 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 10:48 AM (IST)
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2020: बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने निकाली प्रभात फेरी, आजाद हिंद फौज के रंग में रंगे नजर आए बच्चे
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2020: बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने निकाली प्रभात फेरी, आजाद हिंद फौज के रंग में रंगे नजर आए बच्चे

धनबाद, जेएनएन। देशभर में आज गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122 वीं जंयती मनाई जा रही है। धनबाद में भी नेताजी जयंती की धूम है। शहर में बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शामिल बच्चे आजाद हिंद फोज के रंग में रंगे नजर आएं।

नेताजी की जयंती के मौके पर बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे। बच्चे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ-साथ महात्‍मा गांधी, भगत सिंह, भारत माता की वेशभूषा में नजर आएं। बच्चों ने बैंड की धून पर शहर भ्रमण भी किया। प्रभातफेरी में विधायक राज सिन्‍हा, पार्षद प्रियरंजन और स्कूली बच्चों ने शिरकती की। यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद जिला परिषद मैदान आकर समाप्त हो गई। 

chat bot
आपका साथी