Lok Sabha Election: धनबाद सीट पर गरमाई सियासत, BJP प्रत्याशी के खिलाफ इस विधायक ने खोल दिया मोर्चा; पलट सकती है बाजी

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। झारखंड में चौथे चरण से वोटिंग शुरू होगी। वोटिंग से पहले भाजपा के प्रत्याशी को घमासान मचा हुआ है। धनबाद लोकसभा सीट को लेकर खेल रोचक हो गया है। भाजपा प्रत्याशी ढुलू के खिलाफ अब सरयू राय ने मोर्चा खोल दिया है और भाजपा से प्रत्याशी बदलने की मांग की है।

By Dileep Kumar Sinha Edited By: Shashank Shekhar Publish:Sat, 30 Mar 2024 01:25 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 01:25 PM (IST)
Lok Sabha Election: धनबाद सीट पर गरमाई सियासत, BJP प्रत्याशी के खिलाफ इस विधायक ने खोल दिया मोर्चा; पलट सकती है बाजी
Lok Sabha Election: धनबाद सीट पर गरमाई सियासत, BJP प्रत्याशी के खिलाफ इस विधायक ने खोल दिया मोर्चा (फाइल फोटो)

HighLights

  • ढुलू महतो के खिलाफ धनबाद सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे- सरयू राय
  • भाजपा यदि ऐसा नहीं चाहती तो धनबाद में प्रत्याशी बदले- सरयू राय

जागरण संवाददाता, धनबाद। Lok Sabha Election 2024 जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के खिलाफ वह धनबाद लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। भाजपा यदि चाहती है कि वह ऐसा नहीं करें तो तत्काल धनबाद में अपना प्रत्याशी बदले।

सरयू राय ने यह बातें शुक्रवार को यहां धैया में अपने समर्थक व मारवाड़ी सम्मेलन के धनबाद जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल के आवास पर पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने विधायक ढुलू महतो के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए कहा कि वह यहां की जनता की रक्षा के लिए चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं।

सरयू राय ने क्या कुछ कहा

उन्होंने कहा कि यहां हम आपको याद करा दें कि सरयू राय लंबे समय से धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह बराबर धनबाद का दौरा करते रहे हैं। भाजपा से टिकट के दावेदारों में उनका भी नाम शामिल था, लेकिन बाजी ढुलू महतो ने मार ली।

विदित हो कि कृष्णा अग्रवाल ने ढुलू को प्रत्याशी बनाने के विरोध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखा था। इसे लेकर ढुलू और कृष्णा अग्रवाल के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का एक ऑडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। इसके दूसरे दिन ही सरयू राय धनबाद पहुंच गए थे।

सरयू राय ने कहा कि प्रिंस खान ने जब व्यवसाय वर्ग के साथ आम जनता को धमकाने का काम किया तो वह सामने आकर लड़े। आज ईडी व उच्च जांच एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि सरयू राय धनबाद से चुनाव लड़ें, उन्हें पूरा समर्थन रहेगा। इसके लिए माहौल भी तैयार हो रहा है। इस मौके पर विजय कुमार झा, उदय सिंह, अरविंद सिंह, कृष्णा अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand Politics: परिवार एक लेकिन वफादारी अलग-अलग पार्टियों से, चुनावी मैदान में मुंडा भाइयों पर रहेगी सबकी नजर

Election Duty: चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कई कर्मचारी बना रहे बहाना, कोई कह रहा पैर टूटा है... तो किसी को आया बुखार

chat bot
आपका साथी