मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

धनबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर चल रहे सेवा सप्ताह में शनिवार को एक प्रदर्शनी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 02:25 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:11 AM (IST)
मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन
मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर चल रहे सेवा सप्ताह में शनिवार को एक प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा महानगर कमेटी की ओर से यह प्रदर्शनी जिला कार्यालय में लगाई गई है। प्रदर्शनी में मोदी के बचपन से लेकर आपातकाल व सन्यास होते हुए राजनीति तक के सफर को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ रागिनी सिंह ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के सभी चित्र राष्ट्रीय कार्यालय से ही आए हैं। देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए मोदी की संघर्ष यात्रा को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। इसमें उनके कार्यकाल में शुरू की गई प्रमुख योजनाओं की भी जानकारी दी गई है।

इस दौरान भाजपा नेता देवाशीष पाल, मानस प्रसून, बाबी पांडे, संजय सिंह, मिल्टन पार्थसारथी, प्रभात रंजन सिन्हा, जयंत चौधरी, सतेंद्र ओझा, मौसम सिंह, महंत पांडेय, अखिलेश सिंह आदि थे।

भाजपा ने किया फलदार पौधों का वितरण : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी धनबाद प्रखंड की ओर से सियालगुदरी पंचायत के इंदिरा आवास कॉलोनी में खिचड़ी का वितरण किया गया। मौके पर विधायक राज सिन्हा एवं मंडल प्रभारी रणविजय सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा धोबनी हरि मंदिर एवं शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में रामदेव महतो, काली चरण महतो, संतोष पासवान, मुखिया दिपक सिंह चौधरी, तिलकधारी महतो, राजीव महतो, सदानंद वर्णवाल, केदार वर्णवाल अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी