रेलवे साइडिंग जा रही पेलोडर ने मोटरसाइकिल सवार व सेल के सेवानिवृत्त कर्मी 61 वर्षीय सपन महतो को रौंदा

सेल चासनाला कोलियरी के सेंट्रल वर्कशाप समीप वाश कोल परिवहन मार्ग पर शनिवार को टासरा रेलवे साइडिंग जा रही पेलोडर ने मोटरसाइकिल सवार व सेल के सेवानिवृत्त कर्मी 61 वर्षीय सपन महतो को रौंद दिया। इस घटना में सपन को बांए हांथ व पैर में गंभीर चोटे आई है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 05:54 PM (IST)
रेलवे साइडिंग जा रही पेलोडर ने मोटरसाइकिल सवार व सेल के सेवानिवृत्त कर्मी 61 वर्षीय सपन महतो को रौंदा
सपन महतो को रौंद दिया। इस घटना में सपन को बांए हांथ व पैर में गंभीर चोटे आई है।

संवाद सहयोगी, चासनाला : सेल चासनाला कोलियरी के सेंट्रल वर्कशाप समीप वाश कोल परिवहन मार्ग पर शनिवार को टासरा रेलवे साइडिंग जा रही पेलोडर ने मोटरसाइकिल सवार व सेल के सेवानिवृत्त कर्मी 61 वर्षीय सपन महतो को रौंद दिया। इस घटना में सपन को बांए हांथ व पैर में गंभीर चोटे आई है। उन्हें सेल के चासनाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद जालान अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घटना से ग्रामीणों में रोष है।

बताया जाता है कि सपन महतो पिच कारखाना समीप खटाल से दूध लेकर महतो बस्ती अपने घर जा रहे थे। तभी सेंट्रल वर्कशाप समीप आगे आगे चल रही पेलोडर ने अचानक ब्रेक लगाकर वाहन को पीछे करने लगा। जिससे सपन महतो उसके चपेट में आ गए। वहीं बगल में खड़े कर्मियों ने हो हल्ला कर वाहन को रुकवाया। जिससे सपन महतो की जान बच सकी। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने घायल को चासनाला अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का कहना कि संवेदक ने एक भी वाहन में हेल्पर नही रखा गया है। इसके पूर्व में 28 दिसंबर को भी दुर्घटना हुई थी। जिसमें भृगुराम महतो को टक्कर मारी थी। जिसमे उसका पैर पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया था। फिलहाल वो इलाजरत हैं। जिसके बाद में संवेदक ने जगह जगह पर गार्ड रखने की बात कही थी। जो अभी तक नही हो सका है। जिससे स्थानीय में रोष है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पाथरडीह पुलिस बाइक को जब्त कर जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी