गैस रिसाव का बेताल फिर डाल पर... भौंरा में मची अफरातफरी

गैस रिसाव स्थल से कुछ ही दूरी पर सैकड़ों लोग रहते हैं। ऐसे लोगों के घरों में खतरा पैदा हो गया है। यहां रहने वाले लोग दहशत में हैं।

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 01 May 2019 12:20 PM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 12:20 PM (IST)
गैस रिसाव का बेताल फिर डाल पर... भौंरा में मची अफरातफरी
गैस रिसाव का बेताल फिर डाल पर... भौंरा में मची अफरातफरी
झरिया, जेएनएन। झरिया फायर एरिया में भूमिगत आग, भू-धंसान और गैस रिसाव का बेताल फिर डाल पर आ गया है। बुधवार सुबह अचानक बीसीसीएल के ईजे एरिया भौरा 12 नंबर की बंद 12/10 खदान में आग और गैस भड़क गई। पंखा घर से आग और गैस की लपटें उठने लगी। गैस के साथ ही काला धुंआ आसमां में छा गया। इससे आस-पास के क्षेत्रों में अफरातफरी मच गई।

गैस रिसाव स्थल से कुछ ही दूरी पर सैकड़ों लोग रहते हैं। ऐसे लोगों के घरों में खतरा पैदा हो गया है। यहां रहने वाले लोग दहशत में हैं। गैस और काला धुआं के कारण आस-पास के क्षेत्रों का अासमां अंधकार जैसा हो गया है। गैस भड़के की सूचना मिलती ही बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा डोजर से मुहाने पर मिट्टी भराई की जा रही है।

ध्यान रहे कि झरिया आग एवं भू-धंसान प्रभावित इलाका है। जमीन के अंदर कोयले में आग लगी हुई है। यह आग समय-समय पर भड़कती रहती है।

chat bot
आपका साथी