हो जाइए तैयार, नगर निगम परिसर में चाहिए एंट्री तो पहनना होगा हेलमेट Dhanbad News

नगर निगम ने बकायदा आदेश जारी कर कार्यालय के बाहर चस्पा कर दिया है कि बिना हेलमेट कैंपस के अंदर प्रवेश वर्जित होगा। यह आदेश सभी पर एक सामान लागू होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 03:16 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 03:16 PM (IST)
हो जाइए तैयार, नगर निगम परिसर में चाहिए एंट्री तो पहनना होगा हेलमेट Dhanbad News
हो जाइए तैयार, नगर निगम परिसर में चाहिए एंट्री तो पहनना होगा हेलमेट Dhanbad News
धनबाद, जेएनएन। अगर हेलमेट नहीं पहना तो नगर निगम में नहीं हो सकेंगे दाखिल। एक सितंबर से पूरे देश में यातायात को लेकर नियम में बदलाव हो रहा है। सिर्फ बदलाव ही नहीं, इसका कड़ाई से पालन भी किया जाना है। इसकी शुरुआत शनिवार को धनबाद नगर निगम से हो गई।
नगर निगम ने बकायदा आदेश जारी कर कार्यालय के बाहर चस्पा कर दिया है कि बिना हेलमेट कैंपस के अंदर प्रवेश वर्जित होगा। यह अधिकारियों-कर्मचारियों और आने वाले सभी आगंतुकों के लिए एक सामान लागू होगा। हेलमेट नहीं पहन कर आने वालों पर जुर्माना भी लगेगा। हालांकि जुर्माने की रकम अभी तय नहीं की गई है। एक सितंबर के बाद जुर्माने की रकम भी निर्धारित कर दी जाएगी।
chat bot
आपका साथी