युवक को मंहगा पड़ा कमर में पिस्टल खोंस कर नाचना, घायल होने के बाद पीछे पड़ी पुलिस

जोड़ापोखर मंडल भाजपा के अध्यक्ष उमेश यादव के भाई के प्रीतिभोज में सैकड़ों लोग जुटे थे। जनता मजदूर संघ कुंती गुट के नेता रंजय कुमार के भतीजे सन्नी कुमार की जांघ में गोली लगी।

By mritunjayEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 01:36 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 01:36 PM (IST)
युवक को मंहगा पड़ा कमर में पिस्टल खोंस कर नाचना, घायल होने के बाद पीछे पड़ी पुलिस
युवक को मंहगा पड़ा कमर में पिस्टल खोंस कर नाचना, घायल होने के बाद पीछे पड़ी पुलिस

झरिया, जेएनएन। शादी की रिसेप्शन पार्टी। डीजे की धुन पर कमरतोड़ डांस। अचानक गोली चलती है और जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के भौंरा एरिया सचिव रंजय कुमार के 18 वर्षीय भतीजे सन्नी की जांघ को आर-पार कर जाती है। फर्श पर पड़े खून से लतपत सन्नी को देख पलभर में गीत-संगीत और जश्न के स्थान पर सन्नाटा पसर जाता है। सैकड़ों की उपस्थित में गोली चली लेकिन किसी को नहीं दिखी। अब पुलिस पता कर रही है कि गोली किसने चलाई और क्यों चलाई? वैसे गोली कांड की इस घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं।

परसियाबाद  कॉलोनी में शनिवार की रात जोड़ापोखर मंडल भाजपा के अध्यक्ष उमेश यादव के भाई के प्रीतिभोज में सैकड़ों लोग जुटे थे। प्रीतिभोज में आए न्यू क्वार्टर निवासी जनता मजदूर संघ कुंती गुट के नेता रंजय कुमार के भतीजे सन्नी कुमार की जांघ में गोली लगी। गोली लगने के बाद शनि वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर आनन-फानन में रंजय व परिजन पहुंचे। जख्मी को तत्काल पीएमसीएच में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज कर शनि की जांघ से गोली निकाली। सि टी एसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर भौंरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दीहै। भौंरा ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारी को मिली थी। उसके बाद घायल का फर्दबयान लिया गया। फर्दबयान के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

सन्नी का फर्दबयानः सन्नी ने पुलिस को दिए फर्दबयान में कहा-रिसेप्शन पार्टी के दौरान वह शौच के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान अंधेरे में किसी ने उस पर गोली चलाई। गोली नहीं लगी तो फिर दूसरा फायर हुआ। दूसरी गोली जांघ को बेंधती हुई निकल गई। सन्नी के इस बयान पर पुलिस जानलेवा हमले की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।

किसने चलाई गोलीः  पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है कि रिसेप्शन पार्टी में डीजे की धुन पर डांस कर रहे किसी युवक की कमर में पिस्टल मौजूद थी। इसी क्रम में ट्रिगर दबा और गोली चल गई। गोली सीधी सन्नी को जा लगी। यह भी संभव है कि डांस कर रहे किसी युवक ने जानबूझ कर सन्नी पर निशाना साध गोली चलाई हो।

ज्यादा संभावना अपनी ही पिस्टल से घायल हुआ हो सन्नीः पुलिस इस बिंदु पर भी तफ्तीश कर रही है कि संभवत: सन्नी की ही कमर में पिस्टल मौजूद थी और डांस के दौरान ट्रिगर दबने से गोली चल गई। उसके बाद वह हमले की बात कह रहा है। पुलिस की इस बिंदु पर जांच की वजह सन्नी का आपराधिक इतिहास है। मारपीट के कई मामलों में आरोपी रहा सन्नी बाल सुधारगृह भी जा चुका है।

chat bot
आपका साथी