प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी व उसके दो दोस्तों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी व उसके दो दोस्तों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 06:04 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 06:04 PM (IST)
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी व उसके दो दोस्तों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी व उसके दो दोस्तों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी व उसके दो दोस्तों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

तिसरा : तिसरा थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक 20 वर्षीय युवती से उसका प्रेमी बलियापुर थाना क्षेत्र के निवासी 22 वर्षीय जयंत सोमवार की देर रात अपने दो मित्रों के साथ आटो से मिलने पहुंचा। वह घर के पीछे से चुपके से घर में प्रवेश कर रहा था। तभी प्रेमिका के स्वजनों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने आसपास के लोगों की सहायता से उसे पकड़ लिया। प्रेमी व उसके दो मित्रों को बंधक बना लिया।

मामले की सूचना लड़के के स्वजनों व तिसरा थाना पुलिस को दी गई। चांद कुइयां के मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, अमृत महतो, उमा महतो, आह्लाद महतो, डिस्को महतो, विजय महतो पहुंचे। इसके बाद सामाजिक स्तर पर प्रबुद्ध लोगों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लड़की के स्वजन व गांव के लोग प्रेमी व प्रेमिका को शादी कराने की बात करने लगे। इसके बाद लड़का के स्वजन व प्रेमी युवक की ओर से शादी के लिए कभी हां तो कभी न करने से घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

बाद में लड़की के स्वजन प्रेमी जयंत को तिसरा थाना ले गए। लड़का की मां व उनके स्वजनों ने थाना में आकर लड़का को शादी के लिए तैयार किया। तिसरा पुलिस लिखित समझौता पत्र तैयार कर और ग्रामीणों की सहमति के बाद अलकडीहा बूढ़ा बाबा के मंदिर में प्रेमी व प्रेमिका की शादी करा करा दी। लड़की को लड़का के घर बलियापुर भेज दिया। तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने कहा कि प्रेम प्रसंग का मामला है। प्रेमी व प्रेमिका दोनों बालिग हैं। दोनों पक्ष के लोगों की सहमति के बाद अलकडीहा मंदिर में शादी करा दी गई।

chat bot
आपका साथी