अमरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो. युनूस का निधन, मुखिया पद के लिए नहीं होगा चुनाव

अमरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो. युनूस का निधन स्थगित स्थगित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 09:33 PM (IST)
अमरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो. युनूस का निधन, मुखिया पद के लिए नहीं होगा चुनाव
अमरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो. युनूस का निधन, मुखिया पद के लिए नहीं होगा चुनाव

अमरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो. युनूस का निधन, मुखिया पद के लिए नहीं होगा चुनाव

गोविंदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत अमरपुर ग्राम पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो. युनूस अंसारी का निधन हो गया। इससे इस पंचायत के मुखिया पद का चुनाव स्थगित हो सकता है। मुखिया पद के निर्वाचित पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी रामजी वर्मा ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को प्रत्याशी की मौत की सूचना दे दी है। चुनाव व स्थगन का आधिकारिक आदेश चुनाव आयोग रांची से आएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मुखिया पद को छोड़कर अन्य पदों वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान होगा। केवल मुखिया पद का चुनाव स्थगित रहेगा।

गायडेहरा गांव निवासी क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं गोविंदपुर थाना शांति समिति के बहुत पुराने सदस्य मो. यूनुस अंसारी का निधन शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान ओम साईं अस्पताल बरियो रांची में हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। कई दिनों पूर्व उनका ब्रेन हेमरेज हुआ था और कोलकाता के एमरी अस्पताल में उनका आपरेशन हुआ था। उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुई और हालत लगातार बिगड़ती गई। कोलकाता से गुरुवार रात उन्हें ओम साईं अस्पताल बरियो में दाखिल कराया गया था। वहां शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी धर्मपत्नी आसफा खातून 2010 से 2015 तक अमरपुर पंचायत की मुखिया रही थीं। यूनुस अंसारी 1978 में वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए थे। क्षेत्र में आपसी विवादों का समाधान पंचायत के माध्यम से करने में वह माहिर थे। परिवार में पत्नी, दो पुत्र शकील अख्तर एवं शाहनवाज अख्तर तथा तीन पुत्रियां हैं। गांव भीतर कब्रिस्तान में मिट्टी मंजिल हुआ। उनके जनाजा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी