Jharkhand: नक्सलियों ने जन अदालत लगा पंचायत समिति सदस्य को किया दंडित, झारखंड बदर का फैसला

नक्सलियों ने राजू महतो को झारखंड छोड़कर अन्यत्र भाग जाने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। जाते-जाते बोलते गए कि अगर उसने इलाका नहीं छोड़ा तो गोली से उड़ा दिया जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 12 Mar 2020 09:32 AM (IST) Updated:Thu, 12 Mar 2020 09:32 AM (IST)
Jharkhand: नक्सलियों ने जन अदालत लगा पंचायत समिति सदस्य को किया दंडित, झारखंड बदर का फैसला
Jharkhand: नक्सलियों ने जन अदालत लगा पंचायत समिति सदस्य को किया दंडित, झारखंड बदर का फैसला

गोमिया, जेएनएन। बाकोरो जिले में पुलिस मुखबिरी के आरोप में चतरोचट्टी चुट्टे पंचायत के पंचायत समिति सदस्य (पंसस) राजू प्रसाद महतो को नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर पिटाई करते हुए झारखंड छोडऩे की धमकी दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे गोलियों से उड़ा दिया जाएगा। 

भाकपा माओवादी के कमांडर मिथिलेश सिंह अपने दस्ते के साथ सोमवार को चुट्टे पंचायत के चैयाटांड़ पहुंचा। चैयाटांड़ व कुरकुटिया गांव के सैकड़ों लोगों के बीच जन अदालत लगाई गई। इस अदालत में राजू को बुलाकर लाया गया और भरी पंचायत में उसकी जमकर पिटाई करते हुए पूछताछ शुरू की। पंचायत समिति सदस्य ने यहां स्वीकार किया कि वह नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के लिए मुखबिरी करता है। इसके बाद नक्सलियों ने राजू महतो को झारखंड छोड़कर अन्यत्र भाग जाने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। जाते-जाते बोलते गए कि अगर उसने इलाका नहीं छोड़ा तो गोली से उड़ा दिया जाएगा। उक्त घटना के बाद राजू चुट्टे पंचायत छोड़कर कहीं चले गए हैं। उनके मोबाइल पर कॉल कर सच्चाई जानने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। 

इस तरह की घटना की जानकारी मुझे नहीं है। साथ ही किसी भी व्यक्ति ने इसकी शिकायत नहीं की है। अगर ऐसी जानकारी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

-मुकेश कुमार, थाना प्रभारी चतरोचट्टी 

chat bot
आपका साथी