लेजर शो में दिखेगा कोयलांचल का अभिमान

धनबाद कोयला राजधानी धनबाद में सिर्फ कोयला ही नहीं बल्कि बहुत कुछ है जो आपको आकर्षित करेगा। कुछ लोगों को इसके बारे में पता है तो कुछ को नहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 02:30 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:17 AM (IST)
लेजर शो में दिखेगा कोयलांचल का अभिमान
लेजर शो में दिखेगा कोयलांचल का अभिमान

धनबाद : कोयला राजधानी धनबाद में सिर्फ कोयला ही नहीं, बल्कि बहुत कुछ है जो आपको आकर्षित करेगा। कुछ लोगों को इसके बारे में पता है तो कुछ को नहीं। तो बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इनके इतिहास से अनभिज्ञ हैं। आने वाले दिनों में बिरसा मुंडा पार्क में इससे रूबरू होने का मौका मिलेगा।

दरअसल, शहर के एकमात्र अत्याधुनिक बिरसा मुंडा पार्क में लेजर शो के जरिए कोयलांचल के दर्जनों लैंडमार्क को दिखाया जाएगा। अलग-अलग तरह की जमीन से आसमा में उठती और फिर गिरती लाइट की रंग-बिरंगी आकृतियों के बीच अपने शहर को देखना लोगों पसंद आएगा। इसमें आइआइटी आइएसएम, धनबाद रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक, बैंक मोड़, कोयला खदानें, नगर निगम, मैथन-तोपचाची डैम, झरिया की आग, पारसनाथ की पहाडि़यां, लिलौरी स्थान मंदिर, शक्ति मंदिर और बिरसा मुंडा पार्क समेत एक दर्जन से अधिक स्थल म्यूजिक के बीच उठती पानी की लहरों और लेजर बीम के साथ रूबरू होंगे। लेजर शो में इनकी छवि के साथ इन जगहों की खासियत के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अप्रैल से शुरू हो रहे हिंदू नववर्ष में सैलानियों को यह तोहफा मिलेगा। इसका डिजाइन कोलकाता की कंपनी तैयार कर रही है। सबसे अहम यह है कि इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पार्क के प्रवेश शुल्क में ही सुविधा मिलेगी।

--------------------

250 लोगों की होगी दर्शक दीर्घा

बिरसा मुंडा पार्क में फिलहाल म्यूजिकल लेजर शो का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी जगह जर्मन तकनीक पर आधारित लेजर शो के जरिए कोयलांचल के प्रमुख स्थलों को दिखाया जाएगा। स्टैंड बना हुआ है, लेकिन यह नाकाफी है। स्टैंड में 250 दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सी होगी। रात के समय यहा बैठकर दर्शक लेजर शो का लुत्फ उठाएंगे। फाउंटेन संचालक संतोष ने बताया कि डिजाइन बनाया जा रहा है। कोलकाता की यह एजेंसी अगले पाच साल तक रखरखाव भी करेगी।

---------------------

वर्जन

लेजर शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब इसके आगे की चीज देखने को मिलेगी। यकीन मानिए काफी अच्छा लगेगा। बिरसा मुंडा पार्क में लेजर म्यूजिकल फाउंटेन का वृहद स्वरूप स्थापित होना धनबाद के लिए गर्व की बात है। यह अपने तरह का बिहार-झारखंड के किसी शहर में पहला लेजर शो सिस्टम है। सिर्फ पार्क के टिकट की दर में इसका लुत्फ उठाया जा सकता है।

- चंद्रशेखर अग्रवाल, मेयर

chat bot
आपका साथी