जल संचय से जीवन संचय...जल शक्ति को नगर निगम ने लगाया जोर Dhanbad News

मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने उद्घाटन करते हुए जल शक्ति अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल संचय जीवन संचय से जुड़ा हुआ है। जल का संरक्षण का जीवन को संवार सकते हैं।

By mritunjayEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 07:11 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 07:11 AM (IST)
जल संचय से जीवन संचय...जल शक्ति को नगर निगम ने लगाया जोर Dhanbad News
जल संचय से जीवन संचय...जल शक्ति को नगर निगम ने लगाया जोर Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। नगर निगम में वर्षा जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पिट के निर्माण के साथ रविवार को जल शक्ति अभियान की शुरुआत की हुई। 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान वृक्षारोपण, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक व अन्य जल निकायों व टैंकों का नवीनीकरण, बोरवेल पुनर्भरण संरचना सहित वाटरशेड का निर्माण किया जाएगा। इसी के तहत नगर निगम परिसर में वर्षा जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पिट का निर्माण किया रहा है।

मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने उद्घाटन करते हुए जल शक्ति अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल संचय जीवन संचय से जुड़ा हुआ है। जल का संरक्षण का जीवन को संवार सकते हैं। स्वच्छ भारत की तरह जल शक्ति अभियान भी एक जन आंदोलन बनेगा। अपर नगर आयुक्त संदीप कुमार ने बताया कि वर्षा के पानी से जमीन को रिचार्ज कर सकते हैं। निगम जल संचयन के लिए 15 सितंबर तक सभी वार्डों में अभियान चलाएगा। सभी सरकारी भवनों अनिवार्य रूप से वर्षा जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पीट बनवाया जाएगा।

नगर निगम में जल संचयन की व्यवस्था के बिना नक्शा पास नहीं कर रहा है। तीन हजार वर्गफीट से अधिक के मकान व अपार्टमेंट में रिचार्ज पिट बनाना है। जिन्होंने वर्षा जल संरक्षण का प्रबंध कर नहीं रखा है वे जल्द से जल्द प्रबंध कर लें। वर्षा जल संरक्षण का प्रबंध नहीं होने पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं पार्षद निसार आलम ने पानी के बचाव के लिए मस्जिदों में एलान कराने का सुझाव दिया। पार्षद अंदिला देवी ने वाटर प्यूरीफाइ से वेस्ट होने वाले पानी का बर्तन धोने के इस्तेमाल का सुझाव दिया। मौके पर उप नगर आयुक्त राजेश सिंह, पार्षद जयकुमार, देवाशीष पासवान, शैलेंद्र आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी