Jharkhand Assembly Election 2019 : धनबाद से राज सिन्हा का टिकट फाइनल, सांसद पीएन सिंह ने मुंह मीठा करा दी जीत की शुभकामनाएं Dhanbad News

भाजपा ने धनबाद विधानसभा सीट से राज सिन्हा और सिंदरी से इंद्रजीत महतो को उम्मीदवार बनाया है। सांसद पीएन सिंह ने दिल्ली में दोनों को जीत की बधाई दी।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 09:57 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : धनबाद से राज सिन्हा का टिकट फाइनल, सांसद पीएन सिंह ने मुंह मीठा करा दी जीत की शुभकामनाएं Dhanbad News
Jharkhand Assembly Election 2019 : धनबाद से राज सिन्हा का टिकट फाइनल, सांसद पीएन सिंह ने मुंह मीठा करा दी जीत की शुभकामनाएं Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 में धनबाद से विधायक राज सिन्हा और सिंदरी से इंद्रजीत महतो को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। धनबाद से भाजपा सांसद पीएन सिंह दोनों का टिकट फाइन होने पर उन्हें बधाई दी। सांसद ने दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी के दोनों उम्मीदवारों को पुष्पगुच्छ भेंट किया व मुंह मीठा कराकर जीत की शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि रविवार को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के 52 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों ने नाम की पहली लिस्ट जारी की। जिसमें धनबाद के चार विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की गई है। झरिया से विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को भाजपा ने झरिया सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बाघमारा से विधायक ढूलू महतो अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं।

हालांकि, भाजपा ने अभी निरसा और टुंडी सीट से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। निरसा से भाजपा के टिकट पर गणेश मिश्रा 2014 में विधानसभा चुनाव लड़े थें। वें मामस के अरूप चटर्जी से हार गए थें। वहीं, टुंजी सीट भाजपा के सहयोगी दल आजसू के पास है। आजसू के राजकिशोर महतो विधायक हैं। उम्मीद है कि इस बार भी यह सीट आजसू के पास ही रहेगी। हालांकि, दोनों दलों में अभी सीट शेयरिंग पर बात नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी