नाबालिग से की छेड़खानी, लड़की की मां ने की फजीहत तो पिता को मारा भाला

संस, कुमारधुबी : कुमारधुबी ओरी क्षेत्र में सनकी युवक की दुस्साहसिक करतूत सामने आई है। पहले न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:54 PM (IST)
नाबालिग से की छेड़खानी, लड़की की मां ने की फजीहत तो पिता को मारा भाला
नाबालिग से की छेड़खानी, लड़की की मां ने की फजीहत तो पिता को मारा भाला

संस, कुमारधुबी : कुमारधुबी ओरी क्षेत्र में सनकी युवक की दुस्साहसिक करतूत सामने आई है। पहले नाबालिग से छेड़खानी की। लड़की की मां को पता चला तो उसने सरेआम आरोपित को खरीखोटी सुनाई। उस समय तो आरोपित चुप रह गया, लेकिन रात घिरने पर उसने लड़की के पिता की पिटाई कर दी। उसके सिर पर भाला से वार कर उसे घायल कर दिया। मामला शुक्रवार की रात का है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएमसीएच में भर्ती कराया है। छानबीन शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सात बजे लड़की कही से वापस घर आ रही थी। रास्ते में आरोपित ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। लड़की ने घर आकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। मां ने सबके सामने आरोपित पड़ोसी की फजीहत कर दी। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपित ने रात में लड़की के पिता पर हमला कर दिया। पीड़ित नाबालिग का पूरा परिवार पीएमसीएच में है। इसलिए पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की गई है। कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप बाघवार ने कहा कि नाबालिग से बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

chat bot
आपका साथी