पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ आक्रोश मार्च

धनबाद : युवा काग्रेस ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ रिक्शा ठेला पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 08:50 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 08:50 PM (IST)
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ आक्रोश मार्च
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ आक्रोश मार्च

धनबाद : युवा काग्रेस ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ रिक्शा ठेला पर मोटरसाइकल लादकर तथा चार पहिया को धक्का लगाकर आक्रोश मार्च निकाला। बुधवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराने कांग्रेस कार्यालय के समीप से आक्रोश मार्च निकाला गया।

रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन सभा में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि पर केंद्र सरकार को निशाना बनाया। सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए बढ़ते मूल्य पर अंकुश लगाने की माग की। जिला काग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस कमरतोड़ महंगाई के बीच प्रतिदिन पेट्रोल व डीजल के मूल्य में वृद्धि की जा रही है। पेट्रोल व डीजल के मूल्यों को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाय। धनबाद जिला युवा काग्रेस के अध्यक्ष कुमार संभव सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान की जनता बेतहाशा पेट्रोल डीजल एवं रसोईघर के मूल्य वृद्धि से त्रस्त है और सरकार के लोग विदेश यात्रा में व्यस्त हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा काग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार संभव सिंह ने की।

प्रदर्शन में वरिष्ठ काग्रेस नेता विजय कुमार सिंह, प्रदेश युवा काग्रेस सचिव कुमार गौरव उर्फ सोनू, अनवर शमीम, संजय वर्मा, अनूप सिंह उर्फ डेविड, अनिमेश, तबरेज खान, महबूब मनिहार, विक्की कुमार, सुशील मानिकपुरी, मनोज यादव, मनोहर महतो, दिनेश सिंह, दीपक सिंह, प्रीतम रवानी, अजय पासवान, कमल शर्मा, सन्नी सिंह, अशोक मोदक, अशोक वर्णवाल, टिंकू अंसारी, अनुज चौहान, रवि शकर सिंह, राजा खान, सेठी सिंह, धीरेंद्र ठाकुर, मोनू सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी