मनरेगाकर्मियों ने बुलंद की 'समान काम-समान वेतनमान' की आवाज

झारखंड राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मचारी स्थायीकरण और समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर आयोजित धरना का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश महतो ने किया।

By mritunjayEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 03:14 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 03:14 PM (IST)
मनरेगाकर्मियों ने बुलंद की 'समान काम-समान वेतनमान' की आवाज
मनरेगाकर्मियों ने बुलंद की 'समान काम-समान वेतनमान' की आवाज
धनबाद, जेएनएन। झारखंड में मनरेगा कर्मचारी 'समान काम-समान वेतनमान' की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से हड़ताल पर हैं। साथ ही उनका आंदोलन भी चल रहा है। इसी क्रम में मनरेगा कर्मचारियों ने शुक्रवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। 
झारखंड राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मचारी स्थायीकरण और समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर आयोजित धरना का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश महतो ने किया।उन्होंने कहा कि 24 जिले के मनरेगा कर्मियों ने संवैधानिक तरीके से अपनी पांच सूत्री मांग सरकार के समक्ष रखी है।54 विधायक व सांसदों ने मनरेगा कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री ने भी संघ  की मांगों के प्रति गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक पहल की बात कही है। धरना में कार्यक्रम पदाधिकारी नागेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, विशाल कुमार, राजू कुमार शामिल थे। 
chat bot
आपका साथी