युवक ने महिला व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर किया मुंह काला, आरोपित फरार Dhanbad News

बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने कहा है कि मनोज नाम का युवक घर में जबरन घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 07:10 PM (IST)
युवक ने महिला व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर किया मुंह काला, आरोपित फरार Dhanbad News
युवक ने महिला व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर किया मुंह काला, आरोपित फरार Dhanbad News

गिरिडीह, जेएनएन। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना गत सोमवार शाम लगभग पांच बजे की है। पीड़िता ने बिरनी थाना में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि लंगूरडीहा के मनोज कुमार शर्मा घर में जबरन घुस गया और मुझे तथा मेरे बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति छत्तीसगढ़ में काम करते हैं। उसका एक वर्ष का एक बच्चा भी है। सोमवार को उसकी सास अपना इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास गई थी। ससुर काम करने गए थे। घर पर वह अकेली थी। इसी बीच मनोज कुमार शर्मा घर में जबरन घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। उसने चिल्लाने का प्रयास किया, लेकिन मनोज ने हल्ला करने पर उसे और उसके पुत्र को जान से मार देने की धमकी दी।

डर से वह कुछ नहीं बोली। उसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हल्ला करने पर उसने मुंह बंद कर थप्पड़ मारने लगा। घर से भागने के दौरान बोला कि किसी को कुछ नहीं बताना नहीं तो तुम्हारे बच्चे को पटक कर जान से मार देंगे। वहीं, घटना के अंजाम देने के बाद भागने के दौरान युवक को एक ग्रामीण ने देख लिया और वह हल्ला करने लगा, लेकिन तब तक वह भाग चुका था। उसके बाद उसने अपने सास-ससुर तथा ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी दी।

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एक महिला का आवेदन मिला है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी