किसानों को जल संचयन के लिए करें प्रेरित

संस निरसा निरसा प्रखंड सभागार में मंगलवार को एडीएम सप्लाई संदीप कुमार दोराइबुरु ने बैठ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 09:26 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 09:26 PM (IST)
किसानों को जल संचयन के लिए करें प्रेरित
किसानों को जल संचयन के लिए करें प्रेरित

संस, निरसा : निरसा प्रखंड सभागार में मंगलवार को एडीएम सप्लाई संदीप कुमार दोराइबुरु ने बैठक कर प्रखंड में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। बैठक में बीडीओ मुकेश बाउरी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, मुखिया उपस्थित थे। एडीएम सप्लाई ने लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। जो योजनाएं अभी तक चालू नहीं हुई है, उसे तुरंत शुरू करवाने को कहा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को निर्देश दिया कि किसानों को जलशक्ति अभियान के तहत जलसंचय के उपाय बताएं तथा उन्हें जलसंचय के लिए प्रेरित करें। जल संचय को लेकर पंचायत में अभियान चलाने को कहा। प्रत्येक घरों में सोख्ता बनाकर बरसात के पानी का संचय किया जा सकता है। इससे जल की कमी दूर होगी।

प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए प्रखंड को 2018-19 में 926 लक्ष्य दिया गया था, इसमें लगभग 700 पूर्ण हो गए और बाकी के कार्य प्रगति पर है। उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कमल क्लब पालरपुर गांव में 26, 27 एवं 28 जुलाई को होने वाले फुटबॉल मैच की जानकारी ली। मैच में प्रत्येक पंचायत के लोगों को भाग लेने के लिए उत्साहित करने का निर्देश दिया। बैठक को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजकुमार, धीरज कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी