Dhanbad: यात्रीगण ध्यान दें ! आज नहीं चलेगी धनबाद-बांकुड़ा मेमू, भागा-आद्रा समेत एक दर्जन ट्रेनें रद
Trains cancelled झारखंड से बंगाल को जोड़ने वाली कम दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। एक दर्जन ट्रनें एक फरवरी तक अलग-अलग दिनों में रद रहेंगी। कई ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन तक चलने के बजाय बीच के स्टेशन पर ही रुक जाएंगी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। संतालडीह स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेल ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है। इस वजह से झारखंड से बंगाल को जोड़ने वाली कम दूरी की ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। रविवार को धनबाद आनेवाली विष्णुपुर-धनबाद मेमू के पहिए आद्रा में ही थम गए।
रविवार दोपहर में धनबाद से बांकुड़ा तक चलने वाली ट्रेन भी आज आद्रा से ही चलेगी। भागा से आद्रा के बीच चलने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई है। आद्रा से भी ट्रेन नहीं चलेगी। इसके साथ ही एक दर्जन ट्रनें एक फरवरी तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी। आधा दर्जन ट्रेनें ऐसी हैं, जो अपने निर्धारित स्टेशन तक चलने के बजाय बीच के स्टेशन पर ही रुक जाएंगी।
रेलवे की ओर से बताया गया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के भोजूडीह, संतालडीह और रुकनी रेल मार्ग के संतालडीह स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से ट्रेनें अस्थायी तौर पर प्रभावित रहेंगी।