कोरोना काल में अपने को सुरक्षित रखते हुए कर सकते हैं समाज की मदद Dhanbad News
विपरीत परिस्थितियों में लायंस सदस्यों की जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं और अपने आप को सुरक्षित रखते हुए हम ज्यादा से ज्यादा समाज सेवा कैसे करें इसका पुरजोर प्रयास होना चाहिए। ये बात लायंस क्लब ऑफ धनबाद सवेरा द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संगोष्ठि में लायन कमल जैन ने कही।
धनबाद, जेएनएन : विपरीत परिस्थितियों में लायंस सदस्यों की जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं और अपने आप को सुरक्षित रखते हुए हम ज्यादा से ज्यादा समाज सेवा कैसे करें, इसका पुरजोर प्रयास होना चाहिए। ये बात लायंस क्लब ऑफ धनबाद सवेरा द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संगोष्ठि में लायन कमल जैन ने कही।
उन्होंने आज के परिपेक्ष और पर परिस्थितियों को देखते हुए इन बातों को कहा। लायनीजिम की महता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि क्लब के अध्यक्ष के ऊपर काफी जिम्मेदारियां होती हैं।क्लब के सदस्यों को जोड़े रखना, प्रत्येक सदस्य को यथायोग्य कार्य सौपना आदि प्रमुख कार्य संगठन को नेतृत्व को करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि क्लब के लिए कोष इक्कठा करना एक कला है। जो इसे अपनाता है वो समाज को अपेक्षाकृत बेहतर सर्विस दे सकता है। उन्होंने कम समय मे सवेरा की बढ़ती लोकप्रियता की प्रसंशा भी की।
इस अवसर पर जमशेदपुर से जुड़ीं लायन सीमा बाजपेयी ने लायनीजिम में महिलाओं की भागदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां महिलाएं रहेंगी वहां विकास की रफ्तार तेज होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं समस्याओं के निदान में माहिर होती हैं।वर्तमान संदर्भ में उन्होंने कहा कि लायनीजिम का इतिहास इस बात का साक्षी है कि महिलाओं ने सेवा के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किये हैं। यह एक सभी के लिए उदाहरण भी है। संगोष्ठि को लायन अरुण गुजराल, ललित अग्रवाल, आर पी सिंह, मनदीप मुखर्जी, सागर शर्मा, नव निर्वाचित अध्य्क्ष नंद किशोर बगड़िया, अनुराधा अग्रवाल, अनिता शर्मा, मौमिता मुखर्जी आदि ने भी संबोधित किया किया। वही संचालन लायन दिनेश पूरी ने किया।