मैथन आदर्श सेवा समिति का 21 वां वार्षिक समारोह रंगारंग नृत्य संगीत एवं पुरस्कार वितरण

मैथन आदर्श सेवा समिति का 21 वां वार्षिक समारोह रंगारंग नृत्य संगीत एवं पुरस्कार वितरण के साथ सोमवार को मैथन स्थित मैथन क्लब में संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख देवाशीष दत्ता एवं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 06:02 PM (IST)
मैथन आदर्श सेवा समिति का 21 वां वार्षिक समारोह रंगारंग नृत्य संगीत एवं पुरस्कार वितरण
डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख देवाशीष दत्ता एवं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

संवाद सहयोगी, मैथन: मैथन आदर्श सेवा समिति का 21 वां वार्षिक समारोह रंगारंग नृत्य संगीत एवं पुरस्कार वितरण के साथ सोमवार को मैथन स्थित मैथन क्लब में संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख देवाशीष दत्ता एवं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस मौके पर मैथन आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष झामुमो नेता अशोक मंडल भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

डीवीसी के परियोजना प्रमुख देवाशीष दत्ता केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नवेन्दु पाराशर एवं अध्यक्ष अशोक मंडल के अलावा अन्य अतिथियों ने 50 जरूरतमंद लोगों के बीच निशुल्क कंबल वितरण किया एवं कोरोना महामारी के दौरान आम लोगों की मदद करने एवं समाज में बेहतर कार्य करने के साथ-साथ पढ़ाई एवं कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया ।

जिसमें स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी, छात्र एवं साहित्य से जुड़े लोग भी शामिल थे जिन्हें संस्था की ओर से सम्मानित किया गया इस मौके पर मैथन आदर्श सेवा समिति के काफी संख्या में कर्मी भी मौजूद थे जिनमें मुख्य रूप से संस्था के सचिव शंकर गांगुली ,जीसी मंडल, स्वपन दत्ता, इंद्रजीत सिन्हा, पुलक राय शामिल थे। अन्य गणमान्य अतिथियों में झामुमो के विनोद सिंह रामनाथ सोरेन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी