महानिष्क्रमण दिवस पर याद किए गए नेताजी

गोमो बाजार- गोमो नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 82वां महानिष्क्रमण दिवस मनाया गया। सोमवार की रात क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 07:37 PM (IST)
महानिष्क्रमण दिवस पर याद किए गए नेताजी
महानिष्क्रमण दिवस पर याद किए गए नेताजी

गोमो बाजार- गोमो : नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 82वां महानिष्क्रमण दिवस मनाया गया। सोमवार की रात करीब सवा दो बजे नेताजी एक्सप्रेस (कालका मेल) का गोमो स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। रेल अधिकारियों व कर्मियों के अलावा विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन तथा चैंबर आफ कामर्स के सदस्य कार्यक्रम में पहुंचे। वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा स्टेशन गूंजायमान हो गया। ट्रेन के यात्रियों ने भी प्लेटफार्म पर उतर कर जय हिद के नारे लगाए। नेताजी की यादगार को बरकरार रखने के लिए गोमो में हर वर्ष कार्यक्रम किया जाता है।

नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत करते हुए चालक एमके इकबाल, गार्ड एमएल पासवान को गोमो दक्षिण पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह की ओर से रेलवे टाइम टेबल की घड़ी व बुके देकर सम्मानित किया गया। लोगों ने सभी डिब्बे में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर के साथ देश भक्ति का स्लोगन चस्पा कर ट्रेन को रवाना किया।

मंगलवार को प्लेटफार्म संख्या दो स्थित नेताजी की प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा रेलवे की ओर से चीफ यार्ड मास्टर बीसी मंडल के नेतृत्व में लोगों ने माल्यार्पण किया। बता दें कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस आज के दिन ही 18 जनवरी 1941 की रात कालका मेल एक्सप्रेस में सवार होकर गुमनामी में समा गए थे। समाजसेवी विद्यानंद यादव, प्रधान राजेंद्र सिंह, वरुण दत्ता, मनोज प्रसाद, फिरोज खान, बाबू सुशील शर्मा, सेंकी गुप्ता, हन्नी नारंग, राहुल राय, द चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष धीरज कुमार, अनिल वर्णवाल, विशाल अग्रवाल, महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

कतरास : रेलवे बंगला मध्य विद्यालय कतरास परिसर में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनके महानिष्क्रमण दिवस पर याद किया गया। नेताजी की प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर यशवंत कुमार साह, बिल्लू चटर्जी, सोमेन पाल, श्यामकिशोर कल्लू, धनंजय राय, विशाल गुप्ता, हंगू दास, चरकू दास, हैदर खान, निमाई दास, छोटू चौहान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी