कैसे संवरे कोयलांचल: हद हो गई! ट्रैफिक की समस्या से कब म‍िलेगी निजात...पढ़ि‍ए धनबाद के लोगों की टीस

धैया शिमलाबेड़ा के शिक्षाविद हरेराम मिश्रा ने कहा क‍ि शहर में सबसे अहम समस्या ट्रैफिक की है। बैंक मोड़ सरायढेला स्टील गेट और पुराना बाजार की जाम तो जैसे खत्म ही नहीं होती। एक बार जो गए एक से दो घंटे लग जाते हैं। इससे निजात दिलाना बेहद जरूरी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 11:31 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 07:11 PM (IST)
कैसे संवरे कोयलांचल:  हद हो गई! ट्रैफिक की समस्या से कब म‍िलेगी निजात...पढ़ि‍ए धनबाद के लोगों की टीस
धैया शिमलाबेड़ा के शिक्षाविद हरेराम मिश्रा ने कहा क‍ि शहर में सबसे अहम समस्या ट्रैफिक की है। (जागरण)

 धनबाद, जेएनएन: धैया शिमलाबेड़ा के शिक्षाविद हरेराम मिश्रा ने कहा क‍ि हद हो गई! ट्रैफिक की समस्या से कब म‍िलेगी निजात। शहर में सबसे अहम समस्या ट्रैफिक की है। बैंक मोड़, सरायढेला, स्टील गेट और पुराना बाजार की जाम तो जैसे खत्म ही नहीं होती। एक बार जो गए, एक से दो घंटे लग जाते हैं। इससे निजात दिलाना बेहद जरूरी है। ट्रैफिक समस्या में सुधार करने से बहुत हद तक सड़क दुर्घटनाओं से धनबाद को मुक्ति मिल सकती है।

यातायात पुलिस को और सख्त होना होगा। चेकिंग सिर्फ चौक चौराहे तक ही सीमित ना हो बल्कि अंदर की गलियों में भी होना चाहिए। ऐसी कई प्रमुख कॉलोनियां हैं जहां पर तीव्र गति से गाड़ियां चलती हैं और एक्सीडेंट भी होता है। इन्हें देखने और कार्रवाई करने की जरूरत है। कोयलांचल में पढ़े लिखे डिग्री लिए युवाओं की कमी नहीं है। यहां तो कमी है बस रोजगार की। यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकार इसे देखकर भी नजरअंदाज कर रहे हैं। सरकार किसी की भी हो चुनाव के वक्त सिर्फ बड़े-बड़े वादे करते हैं और चुनाव के बाद सब कुछ भूल जाते हैं। भुगतना आम जनों को पड़ता है। कोयले के लिए हमारा कोयलांचल प्रसिद्ध है। फिर भी यहां के लोगों को चूल्हा जलाने के लिए कोयला तक खरीदना पड़ रहा है। आउटसोर्सिंग कंपनियां कोयले की खदानों से कोयला निकाला जा रहा है। वहां पर भी कार्य करने के लिए रकम मांगी जा रही है। इससे निजात दिलाएं।

कोयलांचल में जाम की स्थिति हो दूर

कोयलांचल की सड़कों पर जाम लगना आम बात हो गई है। जनसंख्या इतनी तीव्र गति से बढ़ रही है कि जाम लगना ही है। बैंक मोड़ से रंगाटांड़ तक हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इस बीच गया पुल का चौड़ीकरण कई बार होना था, पर इसका काम सिर्फ फाइलों में दबकर रह गई। परेशानी आमजनों को हो रही है। चुनावी मुद्दे पर भी कई बार इस विषय में यहां के विधायक और सांसद ने निजात दिलाने की बात कही पर अभी तक कुछ भी अलग नहीं दिखा।

 मनईटांड़ के शिक्षाविद् अमित सिंह ने कहा क‍ि  कोयलांचलवास‍ियों को पानी की समस्या से जुझना कोई नई बात नहीं है। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या का सामना अधिकतर लोगों को करना पड़ता है। नगर निगम ने सप्लाई कनेक्शन देकर टैक्स वसूलना भी शुरू कर दिया है। जिस प्रकार टैक्स की रकम ली जा रही है, उस प्रकार पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। शुरुआती दौर में पानी के कनेक्शन कम होने से पानी का प्रेशर ठीक था, पर अब वह भी कम हो गया। कोयलांचल वासियों को मच्छर के कारण इन दिनों बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमारियां भी बढ़ रही है। कोयलांचल में कई ऐसे इलाके हैं, जहां कई महीने से फॉगिंग नहीं हुई है। नालियों की सफाई कई महीने से नहीं होने के कारण मच्छर दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी