निरसा में भाजपा और मासस के बीच की लड़ाई में जगह बना रहा झामुमो

चांचपोटारी में सोमवार को झामुमो की सभा सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। अन्य दलों को छोड़ कर 40 सदस्यों ने झामुमो का दामन थामा।

By mritunjayEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 11:41 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 11:41 AM (IST)
निरसा में भाजपा और मासस के बीच की लड़ाई में जगह बना रहा झामुमो
निरसा में भाजपा और मासस के बीच की लड़ाई में जगह बना रहा झामुमो

पंचेत, जेएनएन। अबकी चुनाव में निरसा विधानसभा क्षेत्र में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए झामुमो ने कवायद तेज कर दी है। 2014 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल पूरी ताकत लगा रहे हैं। झामुमो की कोशिश भाजपा और मासस के बीच की लड़ाई में खुद को विजयी बनाने की है।  

एगारकुंड प्रखंड के चांचपोटारी में सोमवार को झामुमो की सभा सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। अन्य दलों को छोड़ कर  40 सदस्यों ने झामुमो का दामन थामा। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मंडल ने माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। मंडल ने कहा कि वर्तमान में निरसा विधानसभा क्षेत्र की बदहाली के लिए लाल झंडा दोषी है। क्षेत्र के छोटे-बड़े कल-कारखानों  को बंद करवा दिया गया। कल मजदूरों से मजदूरी भी छीन ली जाएगी। निरसा में भाजपा और मासस 35 वर्षों से फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं। अध्यक्षता डॉ. विजय सिंह और संचालन गोपीन टुडू ने किया। मौके पर बोदीलाल हांसदा, ठाकुर माजी, उपेंद्रनाथ पाठक, उत्पल चक्रवर्ती, कल्याण राय, काशी पासवान, जानकी राखा, मो. फारूक, मो. समीम, मो. नाजिर, जितेन बाउरी, तुबला घोष, पिंटू, आपु मोदक, बाबू गोस्वामी थे।

chat bot
आपका साथी