झारखंड में कांग्रेस का जनाधार नहीं, सम्मान से समझौता नहीं करेगा झामुमो

रघुवर सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। विद्यालयों में पढ़ाने वाले पारा शिक्षक, खाना बनाने वाली रसोईया आज आंदोलनरत हैं। यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्य की बात है।

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 10:06 AM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 10:06 AM (IST)
झारखंड में कांग्रेस का जनाधार नहीं, सम्मान से समझौता नहीं करेगा झामुमो
झारखंड में कांग्रेस का जनाधार नहीं, सम्मान से समझौता नहीं करेगा झामुमो

धनबाद, जेएनएन। सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए झामुमो लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए तैयार है। सम्माजनक समझौता न हुआ तो झामुमो अकेले चुनाव लड़ेगा। झामुमो का पूरे राज्य में व्यापक जनाधार है। जबिक कांग्रेस का झारखंड में जनाधार नहीं है। झामुमो अपने नेता एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा। उक्त बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने मंगलवार की शाम धनबाद के बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में पत्रकारों से बात करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। विद्यालयों में पढ़ाने वाले पारा शिक्षक, खाना बनाने वाली रसोईया आज आंदोलनरत हैं। यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्य की बात है। राज्य में शिक्षकों से अधिक वेतन शराब बेचनेवालों को दी जा रही है।  छात्र संख्या को आधार बनाकर ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को परेशानी होगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश केवल कागज में ही विकास कर रहा है। धरातल में कुछ काम नहीं दिख रहा है। वर्तमान साकार विकास के नाम पर जनता को छलने का काम कर रही है। सोरेन ने मौके पर मौजूद झामुमो कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। 

मौके पर जिप सदस्य दुर्योधन चौधरी, जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, एजाज अहमद, रतिलाल टुडू, माथुर अंसारी, प्राणचंद्र सोरेन, अमान अंसारी, पैगाम अली, वकील महतो, अख्तर हुसैन अंसारी, मिहिर गोप, जग्गू महतो, संजय सोरेन, हराधन महतो, मो. इजाज मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी