झामुमो महानगर समिति ने निगम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया, कहा- करोड़ों खर्च करने का बाद भी मच्छर भगाने में हुए फेल Dhanbad News

झामुमो महानगर समिति के अध्यक्ष देबू महतो ने धनबाद नगर निगम पर आरोप लगाया है कि मच्छर भागने के नाम पर निगम करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। इसके बावजूद भी ये कहर बरपा रहे हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Apr 2020 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2020 09:21 AM (IST)
झामुमो महानगर समिति ने निगम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया, कहा- करोड़ों खर्च करने का बाद भी मच्छर भगाने में हुए फेल Dhanbad News
झामुमो महानगर समिति ने निगम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया, कहा- करोड़ों खर्च करने का बाद भी मच्छर भगाने में हुए फेल Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। नगर निगम क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान हैं। मामले को लेकर झामुमो महानगर समिति ने निगम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया है। समिति अध्यक्ष देबू महतो ने धनबाद नगर निगम पर आरोप लगाया है कि मच्छर भागने के नाम पर निगम करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। इसके बावजूद भी ये कहर बरपा रहे हैं।

देबू महतो ने कहा कि मच्छरों का आतंक इतना है कि शाम होते ही घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने निगम से मच्छर भगाने के लिए प्रत्येक वार्ड में दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दवा का छिड़काव नियमित रूप से होना चाहिए।

इधर झामुमो महानगर समिति की ओर से लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के बीच फूड पैकेट का वितरण भी किया जा रहा है। बरमसिया स्थित कुष्ठ कॉलोनी में खाद्य सामग्री के साथ ही बच्चों के बीच केक, बिस्किट, चॉकलेट आदि का वितरण किया गया। मौके पर रमेश कुमार महतो, राधेश्याम बाल्मीकि, मंटू कुमार चौहान, सौरव दत्ता, दीपक गोराई,  भोला साव, टिंकू सरकार, दीनदयाल राय, जयंत घोष, आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी