नेताजी के जन्मदिन पर ही सिंह मेंशन की बहू का बर्थडे, समर्थकों ने बताया झरिया का भविष्य

Ragini Singh Bithday 2022 झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य और सिंह मेंशन की बहू रागिनी सिंह का आज 23 जनवरी को जन्मदिन है। भाजपा और जनता मजदूर संघ के नेता-कार्यकर्ता रागिनी को बधाई दे रहे हैं। झरिया विधानसभा क्षेत्र का भविष्य बता रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 09:41 PM (IST)
नेताजी के जन्मदिन पर ही सिंह मेंशन की बहू का बर्थडे, समर्थकों ने बताया झरिया का भविष्य
रागिनी सिंह को जन्मदिन की बधाई देते भाजपा के नेतागण ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य और सिंह मेंशन की बहू रागिनी सिंह का आज जन्म दिन है। उनका जन्म 23 जनवरी, 1981 को हुआ था। धनबाद झरिया के भाजपा और जनता मजदूर संघ के नेता कार्यकर्ता रागिनी सिंह को जन्म दिन की बधाई दे रहे हैं। कई लोगों ने सुबह सिंह मेंशन में जाकर रागिनी को बुके भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। समर्थक झरिया विधानसभा का भविष्य बता रहे हैं। इंटरनेट मीडिया में बधाई देने का सिलसिला जारी है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य और धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने फेसबुक के माध्यम से जन्म दिन की बधाई दी। 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आज जन्मदिन

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 23 जनवरी को जन्मदिन है। पूरा देश आज उनका जन्मदिन मना रहा है। संयोग से रागिनी सिंह का भी जन्मदिन 23 जनवरी है। रागिनी झरिया की पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं। संजीव सिंह इस समय धनबाद जेल हैं। रागिनी सिंह ने भाजपा के टिकट पर 2019 का विधानसभा चुनाव झरिया विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था। थोड़े से मतों से हार गई। रागिनी सिंह और समर्थकों को 2024 के विधानसभा चुनाव में वापसी की उम्मीद है। 

झरिया कार्यालय में बुके देकर स्वागत

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह के जन्मदिन पर झरिया स्थित कार्यालय में उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया और पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी गई। बधाई देने वालों में भाजपा नेता मुकेश पांडे, संतोष सिंह, मिथिलेश राम, विकास साहू, सुनील पांडे, शरद पांडेय, राहुल राय, पुनीत, शिवम सिंह आदि शामिल थे।

जनता मजदूर संघ कोयला मजदूरों के प्रति समर्पित

जनता मजदूर संघ पूरी तरह से मजदूरों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। किसी खास राजनैतिक विचारधारा से इसका कोई लेना देना नहीं है। आगे भी यह मजदूरों के हितों के लिए काम करती रहेगी। इन्हीं शब्दों के साथ शनिवार को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या और सिंह मेंशन की बहु रागिनी सिंह ने जमसं के नेताओं को उनके लिए काम करने का आश्वासन दिया। सिंह से मिलने शनिवार को जमसं के करीब एक दर्जन पदाधिकारी रागिनी सिंह से मिलने उनके सिंह मेंशन आवास पहुंचे। इस प्रतिनिधिमंडल में जमसं के बच्चा गुट से जुड़े कुछ नेता भी थे। इन सभी का स्वागत करते हुए सिंह ने बगैर किसी राजनैतिक विरोधी का नाम लिए कहा कि आनेवाले समय में उनके राजनैतिक विरोधियों को उनके कुत्सित प्रयासों का उचित जवाब मिल जाएगा। विरोधियों का कोई भी षडयंत्र काम नहीं आनेवाला है। उनको अपने हर प्रयास में मुंह की खानी पड़ेगी। कोर्ट के आदेश ने भी इसे सही साबति कर दिया है।

चंद्रशेखर थे जनता मजदूर संघ के पहले अध्यक्ष

जनता मजदूर संघ की स्थापना कोयलांचल के दिग्गज नेता सूर्यदेव सिंह ने की थी। जिसके पहले अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर बनाए गए थे। हालांकि बाद में सूर्यदेव सिंह के छोटे भाई बच्चा सिंह ने उनके निधन के बाद अपना एक अलग गुट बना लिया था। जिसे हाल ही में कोर्ट ने अवैध करार दिया है। रागिनी सिंह का कहना था कि कोर्ट के आदेश के बाद अब कोयलांचल में मजदूरों को सबसे बड़ा संगठन जनता मजदूर संघ ही है। अब से मजदूरों की सारे हितो की चिंता यही करेगा और उनकी लड़ाई को भी नए मुकाम तक ले जाएगा। रागिनी सिंह से बच्चा गुट के संजय एवं हरिद्वार चौहान के नेतृत्व में भी कई मजदूरों ने मुलाकात की। जबकि मौके पर क्षेत्रीय संयुक्त सचिव विशाल बर्नवाल, कोलियरी सचिव राजेंद्र पासवान, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे, क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय यादव, सचिव रामेश्वर सिंह, शिव चौहान, टिंकू राजभर, जयप्रकाश सिंह के अलावा अन्य मजदूर भाई उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी