कंगना और भौजी के गाल प्रकरण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की एंट्री, जामताड़ा विधायक को चेताया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जामताड़ा के पार्टी विधायक इरफान अंसारी को सचेत किय है। अंसारी ने कंगना रनोट के गाल जैसी सड़कें बनाने की बात कही थी। इसके बाद अंसारी विवादों में हैं। ठाकुर ने कहा है कि अंसारी को विवादित बयान नहीं देना चाहिए।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 03:59 PM (IST)
कंगना और भौजी के गाल प्रकरण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की एंट्री, जामताड़ा विधायक को चेताया
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, इरफान अंसारी और कंगना रनोट।

संवाद सहयोगी, बरवाअड्डा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी के विधायक इरफान अंसारी को सुझाव दिया है कि उन्हें विवादित बयानबाजी से बचना चाहिए। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट पर इरफान की विवादित टिप्पणी पर उन्होंने यह बातें कही। ठाकुर सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह यहां कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह की बीमार मां का हाल जानने उनके आवास पर पहुंचे थे।  जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के कंगना रनौत पर दिए विवादित बयान पर कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं की इज्जत करते आई है।

इरफान अंसारी का यह निजी बयान है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं होने के कारण वह इसे बेवजह तूल दे रही है। पंचायत चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पंचायत चुनाव में विलंब हुआ। पंचायत चुनाव कराना सरकार की संवैधानिक बाध्यता समझती है। मार्च तक राज्य में पंचायत चुनाव करा लिया जाएगा। राज्य में भोजपुरी व मगही भाषा को परीक्षा में शामिल करने के सवाल पर कहा कि सभी की अपनी-अपनी भावनाएं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी पक्षों से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया था।

विरोध होने पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से भी मुख्यमंत्री ने बात की है। मुख्यमंत्री इस पर विचार करेंगे। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, वैभव सिन्हा, मदन महतो, सरफुद्दीन अंसारी, मनोज यादव, अजय कुमार, सुल्तान, सोनू सिंह, शमशेर आलम, रघुनाथ सिंह, महेंद्र पांडेय, राशिद रजा अंसारी, अनवर शमीम, इरफान अंसारी, सत्तार खान, राज गौरव सिंह, टिंकू अंसारी, रियाज अली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी