बाबासाहब की जयंती पर संविधान व सरकार का निर्देश मानने का संकल्प दिलाएंगे भाजपा कार्यकर्ता Dhanbad News

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Apr 2020 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 13 Apr 2020 11:53 PM (IST)
बाबासाहब की जयंती पर संविधान व सरकार का निर्देश मानने का संकल्प दिलाएंगे भाजपा कार्यकर्ता Dhanbad News
बाबासाहब की जयंती पर संविधान व सरकार का निर्देश मानने का संकल्प दिलाएंगे भाजपा कार्यकर्ता Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। लॉकडाउन के दाैरान भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम रुक नहीं रहे हैं। कोरोना से बचाव के उपायों के साथ पार्टी नित्य नए कार्यक्रम कर रही है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अब बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में बाबासाहब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनकी जयंती मनाएंगे। इस दौरान संविधान व सरकार के निर्देशों का पालन करने का भी संकल्प दिलाया जाएगा।

जिला महामंत्री संजय झा के मुताबिक हर मंडल में फीड द नीडी कार्यक्रम के तहत दो गरीब बस्तियों के सभी घरों में राशन किट बांटना है। मास्क पहनते हुए व सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ता हर गरीब बस्ती में मेरी बस्ती कोरोना मुक्त बस्ती का संकल्प दिलाएंगे व जागरूकता फैलाएंगे। सोशल मीडिया पर लेख लिखकर भी बाबासाहब के बारे में लोगों को बताएंगे।

chat bot
आपका साथी