जरूरतमंदों को राशन दे रहा झरिया यूथ ब्रिगेड

जासं झरिया वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन जिले में कई लोगों की जान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:02 PM (IST)
जरूरतमंदों को राशन दे रहा झरिया यूथ ब्रिगेड
जरूरतमंदों को राशन दे रहा झरिया यूथ ब्रिगेड

जासं, झरिया : वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन जिले में कई लोगों की जान जा रही है। सैकड़ों लोग महामारी से पीड़ित हैं। लॉकडाउन के कारण काम भी बंद है। ऐसे में गरीब मजदूरों के समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। सामाजिक संस्था झरिया यूथ ब्रिगेड कोरोना काल में बीमार और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन व राशन उपलब्ध करा रहा है। संस्था के लोगों ने बताया कि लॉकडाउन में दिहाड़ी व असंगठित मजदूरों को चारों वक्त का भोजन जुटाने में परेशानी हो रही है। ऐसी परिस्थिति में झरिया यूथ ब्रिगेड ने जरूरतमंदों परिवारों को चिह्नित कर भोजन व सूखा राशन पहुंचाने की जिम्मेवारी उठाई है। इस व्यवस्था से सैकड़ों जरूरतमंद परिवार तक वाहन के माध्यम से हर दिन भोजन व राशन पहुंचाया जा रहा है। संस्था के सभी सदस्य तन, मन व धन से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। जन सेवा का कार्य निरंतर जारी है। संस्था के लोगों ने कहा कि ब्रिगेड के स्थापना काल से ही इसके पदाधिकारी व सदस्य समाज सेवा के लिए क्षेत्र में लगे हैं।

मौके पर सच्चिदानंद सिंह, दुर्गा केशरी, आनंद अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, आनंद केशरी, दिनेश शर्मा, रिकू शर्मा, मनोज केशरी, दीपक शर्मा, गौरव मोदी, दीपक अग्रवाल, विकास केशरी, विशाल मोदी, संतोष साव, अनिल गुप्ता, दीपक कुमार, श्रीराम गुप्ता, राज केसरी, अंकित केसरी, विवेक अग्रवाल, नीरज केसरी, अमित केशरी आदि थे।

chat bot
आपका साथी