रोजगार की मांग को लेकर महिलाओं ने किया कांटा घर का चक्का जाम

चासनाला न्यू मोती नगर के बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर जमसं महिला मोर्चा कुंती गुट के बैनर तले महिलाओं ने मंगलवार को सेल चासनाला कोलियारी कांटा घर व डीप माइंस के पास मजदूर चौक को जामकर प्रदर्शन कर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:14 AM (IST)
रोजगार की मांग को लेकर महिलाओं ने किया कांटा घर का चक्का जाम
रोजगार की मांग को लेकर महिलाओं ने किया कांटा घर का चक्का जाम

चासनाला : न्यू मोती नगर के बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर जमसं महिला मोर्चा कुंती गुट के बैनर तले महिलाओं ने मंगलवार को सेल चासनाला कोलियारी कांटा घर व डीप माइंस के पास मजदूर चौक को जामकर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कोल वाशरी में रॉ कोल की आपूर्ति के साथ वाश कोल डिस्पैच का परिवहन कार्य ठप हो गया। ट्रकों की लंबी कतार लग गई। इससे कंपनी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मोर्चा की अध्यक्ष सबिता देवी व सचिव नमिता देवी ने कहा है कि प्रबंधन के साथ पूर्व में हुए समझौता वार्ता में रोजगार देने पर सहमति बनी थी। लेकिन प्रबंधन अब वादा खिलाफी कर रहा है। इससे बेरोजगारों में रोष है। प्रबंधन मोर्चा के साथ हुए समझौता को शीघ्र लागू कर बेरोजगारों को रोजगार दें। ऐसा नहीं हुआ तो कांटा घर व मजदूर चौक के साथ कोलियरी का चक्काजाम किया जाएगा। प्रबंधन की ओर से मोर्चा की महिलाओं से वार्ता करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर मीना देवी, रिकी देवी, सुमन देवी, मनीषा देवी, सावित्री देवी, ललिता देवी, सुशीला देवी, पार्वती देवी, फुलमनी देवी, ललिया देवी, ऊषा देवी आदि थीं।

chat bot
आपका साथी