स्वाब जांच की रिपोर्ट आने में हो रही देरी को लेकर CS से मिलीं झरिया विधायक, प्रवासी मजदूरों का जाना हाल Dhanbad News

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मंगलवार को धनबाद सदर अस्पताल पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टरों और कर्मियों का हौसला बढ़ाया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 06:58 PM (IST)
स्वाब जांच की रिपोर्ट आने में हो रही देरी को लेकर CS से मिलीं झरिया विधायक, प्रवासी मजदूरों का जाना हाल Dhanbad News
स्वाब जांच की रिपोर्ट आने में हो रही देरी को लेकर CS से मिलीं झरिया विधायक, प्रवासी मजदूरों का जाना हाल Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मंगलवार को धनबाद सदर अस्पताल का जायजा लिया। यहां आने वाले प्रवासी मजदूरों की स्थिति, उनकी स्क्रीनिंग, सरकारी व्यवस्था आदि की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास से अस्पताल में भर्ती लोगों की स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। विधायक ने प्रवासी मजदूरों के स्वाब संग्रह और उनकी देरी से आ रहे रिपोर्ट के बारे में भी पूछा।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लग जा रहे हैं। ऐसे में मजदूरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि धनबाद के साथ लगभग एक दर्जन अन्य जिले हैं, जिनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यही कारण है कि पीएमसीएच में जांच रिपोर्ट देने में देरी हो रहे हैं। हालांकि अब एक दिन में 500 से अधिक रिपोर्ट जारी की जा रही है।

मजदूरों से लीं जानकारी : सदर अस्पताल आकर जांच कराने वाले मजदूरों से भी विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने जानकारी ली। विधायक ने मजदूरों के आने पर होने वाली समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि हर मजदूरों से सरकार की संवेदना जुड़ी हैं। जो भी बाहर से लोग आ रहे हैं वे अपनी जांच जरूर कराएं।

स्वास्थ्य कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला : झरिया विधायक ने यहां काम कर रहे हैं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी और सफाई कर्मी देश की सेवा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कमी के बारे में पूछा। कहा कि जो भी कमियां होंगी उसकी मांग सरकार से करेंगी।

डाक संवकों को बांटा मास्क व सेनेटाइजर : पूर्णिमा नीरज सिंह ने धनबाद-बोकारो के ग्रामीण डाक सेवकों के बीच 500 मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया। उन्होंने झारखंड सर्किल ग्रामीण डाक सेवक संघ के अध्यक्ष सह धनबाद मंडल डाक सेवक संघ के सचिव कमलेश्वर सिंह को मास्क एवं सेनेटाइजर प्रदान किया। विधायक ने कहा कि वैश्विक महामारी में भी डाक सेवक विभिन्न बैंक के खाता धारकों का पैसा लोगों के घर-घर तक जाकर पहुंचा रहे हैं। वास्तव में ये सबसे बड़े कोरोना वारियर्स हैं। इनके सहयोग के लिए मैं हर समय तैयार हूं। डाक सेवक संघ के नेता कमलेश्वर सिंह ने भी डाक सेवकों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी