जनता दरबार में सुनीं गई ग्रामीणों की समस्याएं

तोपचांची सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को ढांगी पंचायत सचिवालय के निकट जिल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 08:16 PM (IST)
जनता दरबार में सुनीं गई ग्रामीणों की समस्याएं
जनता दरबार में सुनीं गई ग्रामीणों की समस्याएं

तोपचांची : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को ढांगी पंचायत सचिवालय के निकट जिला प्रशासन की ओर से जनता दरबार लगाया गया। दर्जनों लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन जमा किया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन ने सरकार में कमान संभालते ही समस्याओं के निदान को लेकर जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया था। इसके तहत पूरे राज्य की पंचायतों में जनता दरबार लगाया जा रहा है। जानकारी के अभाव में जरूरतमंद योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। वैसे लोगों के लिए यह जनता दरबार उपयोगी साबित होगा। कहा कि तोपचांची झील तोपचांची की पहचान है। अगर इसकी पहचान अगर खत्म हो गई तो यहां के जनप्रतिनिधियों की भी पहचान खत्म हो जाएगी। इसलिए सभी मिलकर झील के अस्तित्व को बचाने का काम करे और इसे एक बेहतर पर्यटन स्थल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि झील के जीर्णोद्धार तथा मिट्टी कटाई के नाम पर पैसों की बंदरबाट हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ विभाग की ओर से सैकड़ों लोगों के स्वास्थ की जांच की गई और उन्हे मुफ्त में दवा एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। मौके पर डीडीसी बाल किशुन मुंडा, निदेशक इंदु रानी, निदेशक डीआरडीए संजय भगत, अपर समाहर्ता श्याम नरायण राम, जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दूबे, स्वास्थ्य प्रभारी जयंत कुमार, प्रमुख सरिता देवी, उप प्रमुख अतहर नवाज खान, बीडीओ किशोर कुमार बेसरा, सीओ विकास कुमार त्रिवेदी, थानेदार सुरेश मुंडा, मुखिया संगीता कुमारी, नंदलाल मुर्मू, जगदीश चौधरी, आनंद महतो, गोपाल पांडे आदि मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी