राजधानी को टक्कर देंगी पूर्वा और पुरुषोत्तम, 130 किमी प्रति घंटे होगी रफ्तार

तापस बनर्जी, धनबाद: नई दिल्ली जानेवाली पूर्वा और पुरुषोत्तम सुपरफास्ट सहित चार ट्रेनें अब राजध्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Mar 2018 08:37 AM (IST) Updated:Mon, 26 Mar 2018 08:37 AM (IST)
राजधानी को टक्कर देंगी पूर्वा और पुरुषोत्तम, 130 किमी प्रति घंटे होगी रफ्तार
राजधानी को टक्कर देंगी पूर्वा और पुरुषोत्तम, 130 किमी प्रति घंटे होगी रफ्तार

तापस बनर्जी, धनबाद: नई दिल्ली जानेवाली पूर्वा और पुरुषोत्तम सुपरफास्ट सहित चार ट्रेनें अब राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर देंगी। आधुनिक एलएचबी रैक वाली सभी ट्रेनों के परिचालन की गति सीमा बढ़ा दी गयी है। इन्हें हाई स्पीड ट्रेन की श्रेणी में शामिल किया गया है। अब तक जहां इनकी रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा थी। अब ये ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घटे की गति से चलेंगी। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल ने धनबाद रेल मंडल को आवश्यक निर्देश जारी कर दिया है।

बजट में ही देशभर की महत्वपूर्ण ट्रेनों की गति बढ़ाने की घोषणा की गई थी। ग्रैंड कॉर्ड पर चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में इसे अब लागू किया जा रहा है। ट्रेनों की रफ्तार में बढ़ोतरी से समय की बचत होगी। हाई स्पीड ट्रेन की श्रेणी में शुमार इन ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में भी आंशिक बदलाव संभावित है। हालांकि समय में परिवर्तन को लेकर फिलहाल कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली के लिए लोकप्रिय ट्रेनें हैं पूर्वा और पुरुषोत्तम

धनबाद और आसपास के यात्रियों के लिए हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस लोकप्रिय ट्रेन है। दूसरी ओर पुरी से नई दिल्ली जानेवाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी यात्रियों के बीच पॉपुलर है। धनबाद के साथ-साथ बोकारो व आसपास के यात्री भी इस ट्रेन से काफी संख्या में सफर करते हैं। दूसरी ओर गया से नई दिल्ली जानेवाली महाबोधी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस की भी रफ्तार बढ़ायी गई है।

इन ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार

- 12801 व 12802 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

- 12381 व 12382 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस

- 12281 व 12282 भुवनेश्वर नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस

- 12397 व 12398 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस

chat bot
आपका साथी