राजस्व वसूली की समीक्षा

धनबाद : आयकर विभाग बिहार-झारखंड के मुख्य प्रधान आयकर आयुक्त केसी घुमरिया ने गुरुवार को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Nov 2017 09:36 PM (IST) Updated:Thu, 02 Nov 2017 09:36 PM (IST)
राजस्व वसूली की समीक्षा
राजस्व वसूली की समीक्षा

धनबाद : आयकर विभाग बिहार-झारखंड के मुख्य प्रधान आयकर आयुक्त केसी घुमरिया ने गुरुवार को आयकर विभाग धनबाद प्रक्षेत्र के सभी अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की। राजस्व वसूली की विस्तार से समीक्षा की। इस बार आयकर विभाग का लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा दिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने और करदाताओं को परेशान नहीं करने की हिदायत दी। समीक्षा बैठक में बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बिहार व झारखंड में राजस्व लक्ष्य 10 हजार, 852 करोड़ रुपये था, लेकिन वसूली 11 हजार 60 करोड़ रुपये हुई है। इस वित्तीय वर्ष में बिहार व झारखंड में आयकर राजस्व लक्ष्य 13 हजार, 200 करोड़ रुपये है। अभी तक लगभग साढे़ तीन हजार करोड़ की वसूली हुई है।

chat bot
आपका साथी